Skip to main content

Posts

जिले के वरिष्ठ पत्रकार मनोज द्विवेदी ने पत्रकारिता को दिया विराम

  कोतमा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्तता बना बड़ा कारण -- क्षेत्र में संपर्क महा अभियान में लाएगें तेजी अनूपपुर / जिले के भाजपा नेता एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज द्विवेदी ने कोतमा विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु पत्रकारिता को विराम देने की घोषणा की है। पिछले 14 वर्षों से  जिले के कोतमा विधानसभा में चुनाव की तैयारी कर रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने मिशन 2023 की तैयारियों को धार देने के लिये पत्रकारिता को विराम देने की घोषणा करते हुए कहा है कि अब वे कोतमा में सघन जन संपर्क अभियान को पूरा समय देंगे।       उल्लेखनीय है कि अनूपपुर जिले से प्रथम प्रकाशित दैनिक कीर्तिक्रांति समाचार पत्र के संपादक मनोज कुमार द्विवेदी की सक्रियता चुनावी राजनीति को लेकर विगत एक दशक से बनी हुई है। पिछले 17 वर्षों से श्री द्विवेदी दैनिक समाचार पत्र कीर्तिक्रांति ,अनूपपुर के संपादक एवं  मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के विभिन्न दायित्वों में होने के बावजूद कोतमा विधानसभा में न...

इस वित्त वर्ष में भारत का कोयला उत्पादन 900 मिलियन टन तक पहुंच जाएगा: रिपोर्ट

  भारत की कोयले की आवश्यकता 2030 तक 1.5 बिलियन टन तक पहुंचने की संभावना है। नई दिल्ली: भारत का कोयला उत्पादन इस वित्त वर्ष में 900 मिलियन टन (MT) को छू जाएगा, CareEdge Ratings ने एक रिपोर्ट में कहा है। इसने कहा कि भारत की कोयले की आवश्यकता 2030 तक 1.5 बिलियन टन तक पहुंचने की संभावना है और इसे पूरा करने के लिए देश को अपना उत्पादन बढ़ाना चाहिए। “केयरएज रिसर्च को उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक कोयले का उत्पादन 850-900 मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगा, जिसमें मध्यम अवधि में और अधिक संभावनाएं हैं। केयरएज एडवाइजरी एंड रिसर्च की निदेशक तन्वी शाह ने कहा, वित्त वर्ष 25 तक 1.3 अरब टन और वित्त वर्ष 30 तक 1.5 अरब टन उत्पादन करने के कोयला मंत्रालय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उत्पादन में सीआईएल की अपेक्षित रैंप-अप द्वारा संचालित होने की संभावना है। “सरकार द्वारा नीलाम की गई निजी और वाणिज्यिक कोयला खदानों के धीरे-धीरे चालू होने से उत्पादन को और समर्थन मिलेगा। देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोयला आधारित बिजली संयंत्रों की मांग अधिक रहने के कारण बिजली क्षेत्र में प्रेषण में...

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक नरेन्द्र पटेल को मिलेगा शिक्षाविद गीजुभाई सम्मान

  अनूपपुर। शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा संचालित अभियान मेरा विद्यालय मेरी पहचान अंतर्गत विद्यालय को आनंद घर बनाए जाने के परिणाम स्वरुप भोपाल स्थित मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसरोवर हाल में दिनांक 20 दिसंबर 2022 को विधानसभा अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम जी के द्वारा नरेन्द्र प्रसाद पटेल शिक्षक शासकीय हाई स्कूल दुलहरा के द्वारा विद्यालय को आनंद घर बनाए जाने के परिणाम स्वरूप शिक्षाविद गीजुभाई सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में सम्मान-पत्र,श्रीफल एवं मेडल प्रदान किया जाएगा। स्मरणीय है शिक्षक नरेन्द्र पटेल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के परिणाम स्वरूप मार्च 2007 में राज्य स्तरीय आचार्य सम्मान एवं शिक्षक दिवस 5 सितंबर, 2010 को महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। साथ ही 5 सितंबर, 2011 को राजधानी भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा भी ये सम्मानित हो चुके हैं। वर्तमान में ये हिंदी विषय के जिला स्रोत शिक्षक के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ छात्रवृत्ति के जिला नो...

नवगठित नगरपरिषद में पानी के लिए मचा हाहाकार, महिला पार्षद सायकिल ढो रही है पानी

  अनूपपुर/बरगंवा अनूपपुर जिले में विकास की नई नई गाथाएं लिखी जा रही हैं ठंड के मौसम में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है महिलायें, बच्चे व पुरुष कई किलोमीटर से पानी लाने को मजबूर हैं जिम्मेदार मौन है और लग रहा है कि कुम्भकर्णी निद्रा में है के नगर परिषद बरगवां अमलाई के वार्ड क्रमांक 1 के रहवासी आज भी अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आलम यह है कि वार्ड क्रमांक 1 की महिला पार्षद हरछठया बैगा खुद ही पानी भरने को मजबूर है महिला पार्षद खुद ही दूरदराज से साइकिल पर पानी ढोकर लाने के लिए मजबूर हैं पार्षद की कोई नही सुन रहा है तो आम आदमी की कौन सुनेगा। पूर्व में पंचायत द्वारा पानी को लेकर बोर एवं नल जल योजना द्वारा जलापूर्ति की व्यवस्था की गई थी लेकिन वह अब नगर परिषद के ढुलमुल रवैए की वजह से नाकाफी साबित हो रही है आदिवासी बाहुल्य इस वार्ड में क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा अपने दौरे में क्षेत्र के विकास के लिए किए गए बड़े-बड़े वायदे भी अब ढाक के तीन पात साबित हो रहे हैं वही मुख्य नगर परिषद अधिकारी पिछले 5 महीने से क्षेत्रवासियों को विकास की अलग ही परिभाषा समझाने का प्...

21 दिसंबर से शुरू होगा आमा डांड ओसिएम -कमलेश पुरी किसान प्रबंधन और प्रशासन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता संपन्न प्रबंधन के आश्वासन के बाद माने किसान

  संयुक्त यूनियन का चक्का जाम कार्यक्रम भी स्थगित आप एक कदम चलो हम दस कदम चलेंगे महाप्रबंधक Anuppur  जमुना कोतमा एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र की लाइफलाइन कही जाने वाली आमा डाड खुली खदान परियोजना पिछले 5 माह से प्रभावित किसानों के विरोध की वजह से बंद पड़ा था जिससे क्षेत्र का भविष्य खतरे में दिख रहा था जिसको देखते हुए संयुक्त श्रम संघ ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि 26 दिसंबर तक अगर आमाडाड ओसीएम खदान चालू नहीं किया जाता है तो हम सभी श्रम संघ के लोग भद्रा nh-43 में बदरा मे चक्का जाम आंदोलन करेंगे जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आज दिनांक 16 दिसंबर 2022 को त्रिपक्षीय वार्ता बुलाई गई जिसमें प्रबंधन स्थानीय प्रतिनिधि प्रशासन और किसान मौजूद रहे और यह बैठक जमुना कॉलरी के बंकिम बिहार में संपन्न हुई जिसमें बिलासपुर से आए अधिकारी ने भी अपनी बात रखी इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे कमलेश पूरी एसडीएम अनूपपुर यूनियन प्रतिनिधि जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक हरजीत सिंह मदान और किसानों ने रोजगार पुनर्वास भूमि अधिग्रहण संबंधित अपनी अपनी बातें रखी और सभी की बातों को सुनने के बाद क...

शादी पर क्यों बनाते हैं तिमले के पत्तो के पत्तल व पूड़े: डॉ सोनी

  देवाल: उत्तराखंड के दूरस्थ गांव में आज भी गांव के लोग अपने पूर्वजों की शादी ब्याह की रीति रिवाजों व परम्पराओं को निभा रहे हैं जनपद चमोली के सीमांत ब्लाक देवाल के पूर्णा गांव में कांति देवी व जयबीर राम बधाणी के सुपूत कृष्णा के विवाह पर तिमला के पत्तो से पत्तलों व पूड़े को बनाये गए जिसे शुभ माना जाता हैं इन्ही पत्तलों पर पूड़ी, पकोड़ी, अरसा, हरी सब्जी व दही की ठेकी को शादी पर दुल्हन के यहां देना सगुन माना जाता हैं।       पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी कहते है तिमले के पत्तो से पत्तल व पूड़े उस समय इस लिए बनाए करते थे लोगों में गरीबी थी संसाधन नही हुआ करते थे बारातियों को इतने थाली, गिलास लाना मुश्किल था इसलिए बारात से पहले मंगल स्नान के दिन गांव के सभी बुजुर्ग तिमले के पत्तों के पत्तल व पूड़े बनाते थे ताकि मेहमानों को खाने व पानी पीने में इनका प्रयोग किया जा सके और बारातियों को कोई दिक्कत ना हो। यही नही दूल्हा पक्ष पूड़े, हरी सब्जी व दही की ठेकी को सगुन के तौर पर दुल्हन के यहां भी ले जाते थे ताकि बरातियों को वहां भी कोई परेशानी ना हो आज यही गांव की रीति...

फिल्म पठान को लेकर आगरा में उग्र प्रदर्शन,हिंदू महासभा ने शाहरुख़-दीपिका का फूंका पुतला

  आगरा।शाहरुख खान की फिल्म पठान का विरोध इन दिनों पूरे देश में तेजी से हो रहा है।इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में फिल्म पठान को लेकर उग्र विरोध शुरू हो गया है।शुक्रवार को न्यू आगरा थाना क्षेत्र के श्री टॉकीज के सामने हिंदू महासभा ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का पुतला फूंकने की कोशिश की।पुलिस ने आग बुझाकर पुतले को अपने कब्जे में ले लिया।काफी देर तक फिल्म के विरोध में नारेबाजी करते हुए हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।हिंदू महासभा ने ऐलान किया है कि फिल्म में हिंदू धर्म का अपमान हुआ है।आगरा में फिल्म लगने नहीं देंगे। हिंदू महासभा का कहना है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण द्वारा भगवा बिकनी को पहना गया है,वह सरासर सनातन धर्म का अपमान है।हिन्दू महासभा ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी सिनेमाघर मालिक अगर फिल्म पठान की स्क्रीनिंग करता है तो नुकसान के लिए वह खुद जिम्मेदार होगा।सनातन धर्म का अपमान अब नहीं सहेगा हिंदुस्तान। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई शहरों में फिल्म पठान को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।रामनगरी अयोध्या से लेकर आध्यात्मिक नगरी काशी तक फि...