21 दिसंबर से शुरू होगा आमा डांड ओसिएम -कमलेश पुरी किसान प्रबंधन और प्रशासन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता संपन्न प्रबंधन के आश्वासन के बाद माने किसान
संयुक्त यूनियन का चक्का जाम कार्यक्रम भी स्थगित
आप एक कदम चलो हम दस कदम चलेंगे महाप्रबंधक
Anuppur
जमुना कोतमा एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र की लाइफलाइन कही जाने वाली आमा डाड खुली खदान परियोजना पिछले 5 माह से प्रभावित किसानों के विरोध की वजह से बंद पड़ा था जिससे क्षेत्र का भविष्य खतरे में दिख रहा था जिसको देखते हुए संयुक्त श्रम संघ ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि 26 दिसंबर तक अगर आमाडाड ओसीएम खदान चालू नहीं किया जाता है तो हम सभी श्रम संघ के लोग भद्रा nh-43 में बदरा मे चक्का जाम आंदोलन करेंगे जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आज दिनांक 16 दिसंबर 2022 को त्रिपक्षीय वार्ता बुलाई गई जिसमें प्रबंधन स्थानीय प्रतिनिधि प्रशासन और किसान मौजूद रहे और यह बैठक जमुना कॉलरी के बंकिम बिहार में संपन्न हुई जिसमें बिलासपुर से आए अधिकारी ने भी अपनी बात रखी इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे कमलेश पूरी एसडीएम अनूपपुर यूनियन प्रतिनिधि जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक हरजीत सिंह मदान और किसानों ने रोजगार पुनर्वास भूमि अधिग्रहण संबंधित अपनी अपनी बातें रखी और सभी की बातों को सुनने के बाद कालरी प्रबंधन ने उनकी सभी जायज मांगों को मारने के लिए 3 माह का समय मांगा जिस पर किसान मान गए और कहा कि खदान को चालू किया जाए बशर्ते हमें भी हमारा हक मिलना चाहिए किसानों के नेता अशोक त्रिपाठी ने कहा कि हम सब लोग मिलकर आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में खदान को चलाएं और जो यूनियन ने चक्का जाम का अल्टीमेटम दिया है उसे वापस ले यूनियन को चाहिए कि वह किसानों की मांगों को रखें और 40 हजार एकड़ जमीन नदी के उस पार अधिग्रहित की गई है उन्होंने किसानों और नवागत महाप्रबंधक व सरपंचों से आग्रह किया कि उन्हें उनका हक मिलेगा श्री कांत शुक्ला एचएमएस यूनियन ने कहा कि हमें नोटिस मिला लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई सहयोग नहीं किया गया और हमें जो लिस्ट मिली है उसमें लगभग 35 किसान प्रभावित हैं उन सभी पात्र लोगों को नौकरी मिलना चाहिए और खदान भी खोलना चाहिए और नए जीएम साहब इसके लिए प्रयासरत भी हैं लेकिन वे चाटुकार ओं के चक्कर में ना पड़े लालमन सिंह एटक यूनियन ने कहा कि खदान खोलना चाहिए नहीं तो हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे और यहां पर रोजगार संपन्न नहीं होगा जो भी किसानों की जायज मांगे हैं वह उन्हें मिलना चाहिए अनिल शर्मा सीटू यूनियन ने कहा कि सभी की सहमति से खदान खोलनी चाहिए और सभी को रोजगार भी मिलना चाहिए तभी देश का विकास संभव है कोयले का ऊर्जा के क्षेत्र में अधिक आवश्यकता है बिलासपुर से आए लैंड एंड रिवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि किसान किस तरह से अपने डाक्यूमेंट्स तैयार करके भेजें जिससे कि वहां पर देरी ना हो जो भी त्रुटि है वहां यहीं पर उसे दूर करके भेजें डीके रघुवंशी महाप्रबंधक संचालन ने कहा कि किसान और प्रबंधन मिलकर आपसी सहमति बनाए लेकिन पहले खदान चलना आवश्यक है जिसमें सभी की सहमति बनी है नवागत महाप्रबंधक हरजीत सिंह मदान ने कहा कि देश का विकास उर्जा के क्षेत्र पर प्रभावित है इस वर्ष हमारे कोल इंडिया में 7सौ मिलियन टन कोयले का लक्ष्य रखा है और अगले वर्ष 1 हजार मिलियन टन कोयले का उत्पादन का लक्ष्य है क्योंकि ऐसा समय आ गया है कि विकास के लिए कोयला मेरुदंड की भूमिका निभा रहा है और कोयला ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है आमाडाड में पर्याप्त कोयला की मात्रा है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है आप लोगों ने जो मुझे प्यार और विश्वास दिया आप लोगों के आशीर्वाद से या खदान जरूर चलेगी कोई भी चीज बंद करने से उसका हल नहीं निकलता है हो सकता है हमारे या किसानों के बीच में कुछ त्रुटियां रह गई हूं उसे दूर किया जाएगा एक कदम आप चलो 10 कदम मैं चलूंगा आज देखते हैं जैसे कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि हम देश के प्रधान सेवक हैं मैं भी इस क्षेत्र का अपने आप को महाप्रबंधक ना मानकर महा सेवक मानता हूं मुझे आपके सेवा करने का मौका मिला है आपका हक आपके घर तक पहुंच जाएगा यह विश्वास दिलाता हूं उक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम कमलेश पुरी ने कहा कि संबंधित विषयों पर नवागत महाप्रबंधक के आने से नई ऊर्जा आई है और सप्ताह में एक बैठक लगाकर समस्या का निदान करेंगे और बैठक में ऐसा लगा कि आप सभी लोग काम रोकने के पक्ष में नहीं हैं जो आपकी फाइल रुकी हुई है उसे कंप्लीट कराया जाएगा और 19 दिसंबर से खदान पुनः चालू किया जाएगा खदान बंद होने से लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और वह एरिया वीरान पड़ा हुआ है जो सभी के सहयोग से संभव है इस दौरान इनके अलावा एसडीओ कोतमा शिवेंद्र सिंह बघेल थाना प्रभारी भालूमाडा अजय पवार थाना प्रभारी रामनगर राकेश बैस के साथ अन्य अधिकारी श्रम संघ प्रतिनिधि किसान व एचओडी मौजूद रहे



Comments
Post a Comment