Skip to main content

नवगठित नगरपरिषद में पानी के लिए मचा हाहाकार, महिला पार्षद सायकिल ढो रही है पानी

 



अनूपपुर/बरगंवा


अनूपपुर जिले में विकास की नई नई गाथाएं लिखी जा रही हैं ठंड के मौसम में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है महिलायें, बच्चे व पुरुष कई किलोमीटर से पानी लाने को मजबूर हैं जिम्मेदार मौन है और लग रहा है कि कुम्भकर्णी निद्रा में है के नगर परिषद बरगवां अमलाई के वार्ड क्रमांक 1 के रहवासी आज भी अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आलम यह है कि वार्ड क्रमांक 1 की महिला पार्षद हरछठया बैगा खुद ही पानी भरने को मजबूर है महिला पार्षद खुद ही दूरदराज से साइकिल पर पानी ढोकर लाने के लिए मजबूर हैं पार्षद की कोई नही सुन रहा है तो आम आदमी की कौन सुनेगा। पूर्व में पंचायत द्वारा पानी को लेकर बोर एवं नल जल योजना द्वारा जलापूर्ति की व्यवस्था की गई थी लेकिन वह अब नगर परिषद के ढुलमुल रवैए की वजह से नाकाफी साबित हो रही है आदिवासी बाहुल्य इस वार्ड में क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा अपने दौरे में क्षेत्र के विकास के लिए किए गए बड़े-बड़े वायदे भी अब ढाक के तीन पात साबित हो रहे हैं वही मुख्य नगर परिषद अधिकारी पिछले 5 महीने से क्षेत्रवासियों को विकास की अलग ही परिभाषा समझाने का प्रयास कर रही हैं जन चर्चा है कि वार्ड के पार्षद जब स्वयं ही पानी भर रही है और उनका सुनने वाला कोई नहीं है तो आमजन का क्या होगा, ग्राम पंचायत से नगर परिषद बनाने में विकास की बड़ी बड़ी गाथा जनप्रतिनिधि और नेताओं ने कही थी जो कही और भी दिखाई नही दे रही है चुनाव में बड़ी बड़ी घोषणा करने वाले पार्टी के लोग लापता हो गए हैं। नगरपरिषद का गठन भी हो गया है नगरपरिषद की अध्यक्ष को समस्याए कही भी दिखाई नही दे रहा है अध्यक्ष बनने के बाद लापता हो गयी है लोगो की समस्याए बढ़ती जा रही है कुर्सी मिलने से विकास नही हो जाता लोगो के बीच जाकर काम करना पड़ता हैं जो कही भी दिखाई नही दे रहा है रुपये के दम पर कुर्सी प्राप्त हो गयी है अब विकास की जगह केवल समस्याएं ही दिख रही है। लोगो का कहना है ग्राम पंचायत ही अच्छा था कोई कर नही देना पड़ता था अब तो नगरपरिषद बनने से कई प्रकार के कर देना पड़ेगा और लोग मूल भूत सुविधाए पानी सड़क बिजली से वंचित नजर आ रहे हैं।


इनका कहना है


पंचायत द्वारा डाली गई पाइप लाइन पूरी तरह चोक हो गई है जिसके कारण पानी की समस्या हो रही किचार से पांच दिन में पानी की समस्या दूर हो जाएगी।


सुषमा मिश्रा सीएमओ नगरपरिषद बरगंवा

Comments

Popular posts from this blog

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी  अनूपपुर। लंबे समय से नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता के द्वारा की जा रही थी जिसको लेकर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा देश की संसद में अपनी आवाज बुलंद की गई थी इसके साथ ही रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक नागपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई थी सांसद की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शहडोल से नागपुर के लिए यात्री ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है और इसके लिए बकायदे समय सारणी के साथ आदेश जारी किए गए हैं यह ट्रेन 14 अगस्त 2023 को नागपुर से 11:45 पर छूटेगी दूसरे दिन 12:20 पर यह ट्रेन शहडोल पहुंचेगी इस ट्रेन के चालू होने से शहडोल संसदीय क्षेत्र के अलावा कटनी जबलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी और इसका लाभ प्राप्त होगा शहडोल संसद के प्रयास से प्रारंभ हो रही ट्रेन को लेकर क्षेत्र की जनता ने उन्हें धन्यवाद ज्ञाप किया। नागपुर ट्रेन चलाई जाने के लिए लगातार शहडोल संसदीय क्षेत्र के जनप्रति...

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्वहमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रासब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्व हमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रा सब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन अनूपपुर / जिले की कुमारी दीपिका दुबे का चयन जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है । मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन द्वारा 44 वी सब जुनियर बालक एव बालिका वालीबाल चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन रामपुर जिला होशंगाबाद मे 17 मई से 19 मई तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता मे स्टेट रेफरी अतुल यादव के साथ शहडोल संभाग की तरफ से कु दिपिका दुबे ,प्रतीक्षा सिह, अंकित यादव ,हर्षित कुमार, अर्णव कुमार पटेल एवं शिवम राठौर ने भाग लिया था। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते कुमारी दीपिका दुबे का चयन मप्र टीम मे किया गया ,चयन की खबर से दीपिका के घर में खुशी का माहौल है। दीपिका के माता पिता का कहना है कि जब दीपिका का जन्म हुआ तो बिटिया के जन्म के कारण रिश्तेदारों ने 2 दिन खाना नहीं खाया था। लेकिन हमने संकल्प लिया कि हम अपनी बच्चिय...