Skip to main content

जिले के वरिष्ठ पत्रकार मनोज द्विवेदी ने पत्रकारिता को दिया विराम

 


कोतमा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्तता बना बड़ा कारण -- क्षेत्र में संपर्क महा अभियान में लाएगें तेजी



अनूपपुर / जिले के भाजपा नेता एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज द्विवेदी ने कोतमा विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु पत्रकारिता को विराम देने की घोषणा की है।

पिछले 14 वर्षों से  जिले के कोतमा विधानसभा में चुनाव की तैयारी कर रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने मिशन 2023 की तैयारियों को धार देने के लिये पत्रकारिता को विराम देने की घोषणा करते हुए कहा है कि अब वे कोतमा में सघन जन संपर्क अभियान को पूरा समय देंगे।

      उल्लेखनीय है कि अनूपपुर जिले से प्रथम प्रकाशित दैनिक कीर्तिक्रांति समाचार पत्र के संपादक मनोज कुमार द्विवेदी की सक्रियता चुनावी राजनीति को लेकर विगत एक दशक से बनी हुई है। पिछले 17 वर्षों से श्री द्विवेदी दैनिक समाचार पत्र कीर्तिक्रांति ,अनूपपुर के संपादक एवं  मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के विभिन्न दायित्वों में होने के बावजूद कोतमा विधानसभा में निरंतर सक्रियता बनाए हुए हैं। श्री द्विवेदी मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अनूपपुर जिला महासचिव, तीन बार जिलाध्यक्ष, दो बार शहडोल संभाग के अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, दो बार प्रदेश उपाध्यक्ष, अध्यक्ष मंडल के उपाध्यक्ष, प्रदेश सह - संयोजक रहे हैं। जिसके कारण संगठन के कार्यों हेतु समय , शक्ति देना पड़ता था। इसी वर्ष 31 मार्च  -- 1 अप्रैल 2022 को अमरकंटक में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष  गिरीश गौतम, आईजीएनटीयू के कुलपति डा श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ,संघ के प्रदेश अध्यक्ष  शलभ भदौरिया, कमिश्नर  राजीव शर्मा, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा, एसपी  अखिल पटेल , एसडीएम  अभिषेक चौधरी, पूर्व अजजा आयोग अध्यक्ष  रामलाल रौतेल की विशेष उपस्थिति में आयोजित पत्रकारों के ऐतिहासिक प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश के अलग - अलग जिलों के लगभग 700 से अधिक पत्रकार एकत्रित हुए थे। इस विशाल आयोजन के आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी थे। उनके शुभ चिंतकों और समर्थकों ने महसूस किया कि पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों के कारण कोतमा विधानसभा चुनाव की उनकी तैयारियां प्रभावित हो रही थीं । 

     आगामी अक्टूबर - दिसम्बर 2023 में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। अन्य नये - पुराने  दावेदारों से अलग मनोज द्विवेदी ने पार्टी या रोजगार से जुड़े किसी अन्य दायित्वों की ओर रुचि ना लेते हुए पिछले 14 साल से कोतमा के प्रति निरंतर एकनिष्ठा बनाए रखी है। 

     आगे निर्वाचन को देखते हुए उन्होंने कोतमा पर पूरा ध्यान केन्द्रित करते हुए क्षेत्र में सतत सघन संपर्क अभियान को गति प्रदान करने के लिये उन्होंने पत्रकारिता से जुड़े सभी दायित्वों को विराम देने की घोषणा की है। श्री द्विवेदी ने इस आशय की घोषणा करते हुए सभी पत्रकार बन्धुओं से मिशन 2023 हेतु पूर्ण सक्रिय सहयोग की अपील की है।  

पत्रकारिता को विराम देने के बाद अब उन्होंने चुनाव की तैयारी में जुटने का संकल्प दोहराया है।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।