Skip to main content

Posts

महिला उत्पीड़न,दलित आदिवासियों के साथ अन्याय के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा

महिला उत्पीड़न,दलित आदिवासियों    के साथ अन्याय के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा                                                                                                                 उमरियापान/कटनी   ।  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बड़वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में बढ़ते महिला उत्पीड़न बालिकाओं के साथ दुराचार दलित आदिवासियों के साथ अन्याय के खिलाफ लगातार प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं प्रदेश की सरकार इन घटनाओं पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है  ।  जिससे अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं बढ़ते महिला उत्पीड़न के खिलाफ नवरात्र पर्व पर कन्या पूजन एवं उपवास का आयोजन किया जिसमें...

नगर परिषद बरगवां अमलाई में पदस्थ सब इंजीनियर की शिकायत ठेकेदार से सांठगांठ के आरोप

नगर परिषद बरगवां अमलाई में पदस्थ सब इंजीनियर की शिकायत ठेकेदार से सांठगांठ के आरोप अमलाई। नगर परिषद बरगवां अमलाई में पदस्थ सब इंजीनियर अंजनी प्रजापति पर वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद सौरभ कोरी द्वारा आरोप लगाया गया है कि वह समय पर कार्यालय नही पहुंचने एवं परिषद में कार्यरत ठेकेदार से सांठगांठ कर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। पार्षद ने संयुक्त संचालक को शिकायत भेजकर कार्यवाही की मांग की है शिकायत में बताया कि सब इंजीनियर अंजनी शासन के नियमो की अवहेलना कर रहे है एवं समय पर कार्यालय नही पहुंचते जबकि नियमानुसार सुबह 10 बजे से 6 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहने को शासन ने सर्कुलर जारी किया है समय पर कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण हितग्राहियों के कार्य प्रभावित हो रहे है। क्षेत्र की जनता के कार्य नही होने से परेशान हो रहे है।               यह भी आरोप लगाया गया है कि नगर परिषद क्षेत्र में एलटी लाइट नवीनीकरण का कार्य चल रहा है जिसमे गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। वार्ड क्रमांक 2 में एलटी लाइट के कार्य मे ठेकेद...

पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों से जुआ फड़ो पर कार्यवाही के दौरान पकड़े गए दस जुआरी

पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों से जुआ फड़ो पर कार्यवाही के दौरान पकड़े गए दस जुआरी ANUPPUR /रामनगर थाना अंतर्गत दिनांक 05.10.24 को मुखबिर से ग्राम आमाडांड कोयला खदान के सामने जंगल में कुछ व्यक्तियो द्वारा जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही हेतु उसके बताएं स्थान में जाने पर जंगल में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों में रूपए - पैसे से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले जिन्हें घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम  (1) रामचंद्र पिता जयपाल केवट निवासी गुल्लीडांड थाना बिजुरी अनूपपुर (2) बाबूलाल पिता स्व.रुधन चौधरी निवासी सकोला थाना भालूमाडा अनूपपुर  (3) शिवजनम पिता गौतम यादव निवासी पाराडोल थाना झगराखाँड छग  (4) ओमनरेश पिता भैयालाल चेरवा निवासी बेलिया थाना सोनहत छत्तीसगढ़    बताया। जिनके कब्जे से एवं जुआ फड़ से ताश के 52 पत्ते और नगदी 2370/रु. मिले l जिसे जुआँ एक्ट के तहत विधिवत जप्त कर उक्त जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई l           #इसी प्रकार मुखबिर सूचना मिली कि सत्यनारायण यादव के घर के पास, CHP...

भालूमाडा पुलिस के व्दारा रेत से भरा ट्रेक्टर जप्त कर अवैध रेत परिवहन करने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही

भालूमाडा पुलिस के व्दारा रेत से भरा ट्रेक्टर जप्त कर अवैध रेत परिवहन करने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही   ANUPPUR /दिनांक 05/10/2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जोगी नाला में कुछ लोग ट्रेक्टर से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं सूचना पर हमराह पुलिस स्टाफ के मौके से जाकर रेड कार्यवाही की गई तो एक लाल रंग का महेंद्रा कम्पनी का बिना नंबर का ट्रेक्टर का चालक रेत लोड कर परिवहन करते पाया गया चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम अमन यादव पिता शंकर दयाल यादव उम्र 20 वर्ष नि . ग्राम सकोला थाना भालूमाडा का होना बताया।जोगी नाला से चोरी से रेत निकाल कर लोड़कर परिवहन करना बताया जिनके कब्जे से एक लाल रंग का ट्रेक्टर बिना नंबर महेंद्रा कम्पनी व ट्राली में अवैध रेत लोड कुल मशरूका 5,00000/- रूपये का जप्त कर आरोपी चालक अमन यादव पिता शंकर दयाल उम्र 20 वर्ष नि . ग्राम सकोला थाना भालूमाडा के खिलाफ धारा 303(2),317(5) बी एन एस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जिसमे महत्वपूर्ण भूमिका प्र.आर. जितेन्द्र ,प्र.आर. राज कुमार ,आर.विश्वजीत,आर.अभ...

अवैध उर्वरक एवं यूरिया भंडारण करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही

अवैध उर्वरक एवं यूरिया भंडारण करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही अनूपपुर थाना रामनगर ...दिनांक 05.10.2024 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की संजीव गुप्ता निवासी चुकान का अपने बरतराई स्थित किराना दुकान में भारी मात्रा में उर्वरक एवं यूरिया बोरी अवैध रूप से भंडारण करके रखा है l सूचना तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु ग्राम बरतराई संजीव कुमार गुप्ता की किराना दुकान में रेड कार्यवाही करने पर किराना दुकान के अंदर वाले कमरे में DAP उन्नत खाद NPK के 10 बोरी उर्वरक (प्रत्येक में 50 Kg. ) एवं यूरिया खाद की 11 बोरी( प्रत्येक में 45 Kg.) कुल 21 उर्वरक एवं यूरिया कुल वजन 995 किलोग्राम ,कीमती करीब 13437 /- रुपए के मिले l उक्त उर्वरक एवं खाद की खरीद-बिक्री के संबंध में संजीव गुप्ता से वैध दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया l अतः उक्त उन्नत उर्वरक खाद एवं यूरिया खाद चोरी के संदेह पर संजीव कुमार गुप्ता पिता गेंदलाल गुप्ता, उम्र 34 साल, निवासी वार्ड क्रमांक 2 ग्राम चुकान थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर (म.प्र.) के कब्जे से अपराध धारा 106 BNSS के तहत विधिवत जप्त कर कार्यवाही ...

मामूली विवाद को लेकर पती ने पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला हुई मौके पर मौत।

मामूली विवाद को लेकर पती ने पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला हुई मौके पर मौत। ANUPPUR : भालूमाडा थाना क्षेत्र के फुनगा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत दैखल के बांका टोला में बीती रात मामूली विवाद के कारण पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया, प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी मोहन पनिका ने खुद की पत्नी हेमवती पनिका की हत्या कर खुद को उसी कमरे में बंद कर लिया था जिसकी जानकारी मृतक के पुत्र द्वारा 100 डायल को दी गयी सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल के आरक्षक देवेंद्र तिवारी ने एवं पायलट गोविंद द्वारा दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया किंतु आरोपी द्वारा दरवाजा नहीं खोलने पर घर मे लगे सीट को तोड़कर देखा गया तो महिला का लहुलुहान अवस्था में शव पड़ा हुआ था जिसके बाद आरोपी मोहन पनिका को पकड कर फुनगा पुलिस चौकी ले जाया गया जहा मर्ग कायम कर आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं बाल विकास,पुलिस के सहयोग से कई दिनों से भटकी वृद्धा को पहुंचाया घर

सामाजिक कार्यकर्ता एवं बाल विकास,पुलिस के सहयोग से कई दिनों से भटकी वृद्धा को पहुंचाया घर अनूपपुर/03 अक्टूबर/शशिधर अग्रवाल/घर से भटक के अनूपपुर के समीप पहुंची 60 वर्षीय बैगा जनजातीय समाज की वृद्ध महिला के ठहरे होने की सूचना सामाजिक कार्यकर्ता को मिलने पर उनकी सूचना अनुसार महिला बाल विकास एवं कोतवाली पुलिस ने वृद्ध महिला के परिजनों की पहचान कर उसे सुरक्षित घर ले जाकर परिजनों को सौप है। इस संबंध में जिला मुख्यालय अनूपपुर के सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल ने बताया कि एक अक्टूबर की दोपहर अनूपपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग के मध्य छुलहा स्टेशन के सामने किराना दुकान व्यवसाय तीरथ राठौर ने अवगत कराया की एक साठ वर्ष के लगभग उम्र की वृद्ध महिला विगत चार दिनों से उनके दुकान के पास रह रही है जिसे उनके द्वारा बीच-बीच में खाना-पीना देकर बातचीत कर जानकारी लिए जाने पर अपना नाम शांति बैगा निवासी बंधवा जिला शहडोल बता रही है जिसकी जानकारी श्री अग्रवाल द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अनूपपुर विनोद कुमार परस्ते,जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी मंजूषा शर्मा को दिए जाने पर उनके द्वारा स्थल पर निरीक्ष...