पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों से जुआ फड़ो पर कार्यवाही के दौरान पकड़े गए दस जुआरी
ANUPPUR /रामनगर थाना अंतर्गत दिनांक 05.10.24 को मुखबिर से ग्राम आमाडांड कोयला खदान के सामने जंगल में कुछ व्यक्तियो द्वारा जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही हेतु उसके बताएं स्थान में जाने पर जंगल में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों में रूपए - पैसे से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले जिन्हें घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम
(1) रामचंद्र पिता जयपाल केवट निवासी गुल्लीडांड थाना बिजुरी अनूपपुर
(2) बाबूलाल पिता स्व.रुधन चौधरी निवासी सकोला थाना भालूमाडा अनूपपुर
(3) शिवजनम पिता गौतम यादव निवासी पाराडोल थाना झगराखाँड छग
(4) ओमनरेश पिता भैयालाल चेरवा निवासी बेलिया थाना सोनहत छत्तीसगढ़
बताया। जिनके कब्जे से एवं जुआ फड़ से ताश के 52 पत्ते और नगदी 2370/रु. मिले l जिसे जुआँ एक्ट के तहत विधिवत जप्त कर उक्त जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई l
#इसी प्रकार मुखबिर सूचना मिली कि सत्यनारायण यादव के घर के पास, CHP रोड राजनगर में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं lमुखबिर के बताये स्थान पर पहुचकर कार्यवाही कार्यवाही के दौरान सत्यनारायण यादव के घर के आगे झाड़ियों में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तो पर रुपये पैसे से हार जीत का दाँव लगाकर जुआ खेलते मिले जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम
(1) राजाराम पिता मटरू सोनकर
(2) राजू गुप्ता पिता स्व. श्याम नारायण गुप्ता
(3) नौशाद अली पिता नैमुद्दीन ख़ान
(4) पुरुषोत्तम पिता धनराज जोगी सभी निवासी CHP रोड राजनगर थाना रामनगर ,अनूपपुर
(5) संतोष उर्फ दारा शाह पिता स्व.भगवान शाह निवासी सीआरओ दफाई राजनगर थाना रामनगर
(6) सुरेंद्र पिता रामकिशन गुप्ता निवासी चर्च के पास राजनगर थाना रामनगर अनूपपुर
का होना बताएं जिनके कब्जे एवं जुआ फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा नगदी 3660 /- रुपए जुआ एक्ट के तहत विधिवत जप्त कर जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई l
इस प्रकार दिनांक 05.10.24 को मुखबिर सूचना पर दो अलग अलग स्थानों में जुआ रेड कर दस जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर ताश के पत्ते व कुल नगदी 6030/- रुपए जप्त किए गए l
Comments
Post a Comment