मामूली विवाद को लेकर पती ने पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला हुई मौके पर मौत।
ANUPPUR : भालूमाडा थाना क्षेत्र के फुनगा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत दैखल के बांका टोला में बीती रात मामूली विवाद के कारण पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया, प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी मोहन पनिका ने खुद की पत्नी हेमवती पनिका की हत्या कर खुद को उसी कमरे में बंद कर लिया था जिसकी जानकारी मृतक के पुत्र द्वारा 100 डायल को दी गयी सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल के आरक्षक देवेंद्र तिवारी ने एवं पायलट गोविंद द्वारा दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया किंतु आरोपी द्वारा दरवाजा नहीं खोलने पर घर मे लगे सीट को तोड़कर देखा गया तो महिला का लहुलुहान अवस्था में शव पड़ा हुआ था जिसके बाद आरोपी मोहन पनिका को पकड कर फुनगा पुलिस चौकी ले जाया गया जहा मर्ग कायम कर आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
Comments
Post a Comment