समाज के समग्र विकास के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी - गौरव चौरसिया, समाज की एकजुटता से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव-सुनील
समाज के समग्र विकास के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी - गौरव चौरसिया, समाज की एकजुटता से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव-सुनील अनूपपुर- 3 सितंबर को भोपाल में चौरसिया समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में अनूपपुर जिले के समाजसेवी नगर परिषद डूमरकछार के अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार चौरसिया ने भी सहभागिता और अपने विचार भी कार्यक्रम के दौरान स्वजातीय बंधुओ के बीच कई विषयों पर रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया (विक्की)ने कहा कि समाज में शिक्षा का प्रतिशत बढ़ना चाहिए और कुरीतियों से मुक्ति होने के साथ साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ना जरूरी है। ये बात अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया महासभा की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा देश और मप्र में चौरसिया समाज के अनेक प्रतिभावान व्यक्तित्व है जो सत्ता और संगठन में अपनी योग्यता प्रदर्शित कर सकते हैं। अनेक परिवार ऐसे हैं जिनकी निष्ठा और समर्पण भाजपा और कांग्रेस में पीढ़ियों से है। लेकिन अभी तक चौरसिया समाज को लोकसभा और विधानसभा राज्यसभा में...