Skip to main content

24 अगस्त को ग्रामीण करेंगे जेएमएस कार्यालय का घेराव

24 अगस्त को ग्रामीण करेंगे जेएमएस कार्यालय का घेराव

कोतमा - विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान समय में राजनीतिक मुद्दा सर चढ़कर बोल रहा सभी को टिकट चाहिए हर वो ऐरा गैरा रोड छाप नेता जिसे कोतमा विधानसभा क्षेत्र का कोई गुणा ज्ञान नही विधानसभा क्षेत्र फल क्या है कितना बड़ा है कुल कितने गाँव है कितनी आबादी है ! ऐसे नेता भी हवा में उड़ रहें! चुनावी सपना देखने वालें नेता पहले ये बताएं कि कोतमा विधानसभा क्षेत्र की जनता के हित में अब तक क्या किया है ! कुछ इस तरह के नेतागण भी विधायक बनना चाहतें है ! लेकिन जनता के हित का मुद्दा लेकर कोई नेता आगें नही आना चाहता ! बता दे आज जेएमएस जैसी बड़ी कंपनियां हमारें क्षेत्र में आकर हमारी ही भूमि पर शासन प्रशासन की मदद से अवैध कब्जा कर के नया नया प्रोजेक्ट शुरू कर करोड़ों कमा रही ! और स्थानीय लोग युवा बेरोजगार कोतमा विधानसभा क्षेत्र से दूसरे राज्य जाकर मेहनत मजदूरी कर रहें है !  

सासंद विधायक को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए- 

अगर जनता द्वारा चुनें गए जनप्रतिनिधि अपनें क्षेत्र की जनता एवं क्षेत्र के जल जंगल जमीन की रक्षा नही कर सकता तो ऐसे निकम्मे जनप्रतिनिधियों को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए ! जब आप क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान नही करना सकतें जनता के सुख दुःख का ख्याल नही रख सकतें आप जल जंगल जमीन की रक्षा नही कर सकते तो फिर आप जैसे नेताओं का क्षेत्र में रहना ना रहना जनता के लिए कोई मायने नही रखता ! इसलिए आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव में जनता अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के काम काज अनुसार ही वोट करेगी ! ऐसा नही है कि कोई भी धन्ना सेठ रोड छाप ऐरे गैरे निष्क्रिय नेता पैसे से टिकट लेकर आ जाए और कोतमा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करनें लगें अब ऐसा नही होगा क्योंकि जनता सब कुछ समझ चुकी है ! अब विधायक सासंद वही बनेगा जो जमीन पर जनता के बीच रहकर काम करेगा ! 

सारे नेता कोतमा विधायक बनने का सपना देख रहें है लेकिन कोतमा विधानसभा अंर्तगत ग्राम जनपद पंचायत बसखली बसखला ठोड़हा सहित अन्य ग्राम पंचायत में जे एम एस कंपनी द्वारा ग्रामीणों पर किए जा रहें अत्याचार इन नेताओं को दिखाई नही दे रहा ! जेएमएम कंपनी ग्राम पंचायत ठोडहा बसखली बसखला एवं अन्य ग्रामीणों को बिना किसी सूचना ग्रामीणों के बिना किसी सहमति के जबरन अपना प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है ! वही ग्रामीण जे एम एस कंपनी पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रहें ! ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी प्रोजेक्ट प्रारंभ करने से पहले क्षेत्रीय लोगों को रोजगार एवं मुआवजा दिए जाने की बात कही गई थी और ग्रामीणों से वादा किया गया था ! कि आप सभी को रोजगार एवं मुआवजा दिया जाएगा लेकिन समय आने पर कंपनी ने अपने किए हुए वादों को दरकिनार कर बिना नौकरी मुआवजा दिए ही अपना प्रॉजेक्ट शुरू कर दी ! कंपनी की इस वादा खिलाफी को लेकर जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा सरपंच संघ अध्यक्ष सूरज अगरिया सहित संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच की अगुवाई में कोतमा एस डी एम को अनूपपुर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया था ! लेकिन इस विषय पर अनूपपुर कलेक्टर द्वारा किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नही दी गई ! इस बात से साफ होता है कि जिला प्रशासन जे एम एस कंपनी की वादा खिलाफी पर सहमत है ! 

रामजी रिंकू मिश्रा ने सभाला मोर्चा-

ग्राम वासियों की इस समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस नेता रामजी रिंकू मिश्रा सरपंच संघ अध्यक्ष सूरज अगरिया ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि प्रशासन द्वारा इस विषय पर अब तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्यवाही करने में रुचि नहीं दिखाई जा रही है ! और प्रशासन की इस बेरुखी से हम ग्राम वासी काफी व्यथित होकर आगामी 24 अगस्त को जे एम एस कंपनी कार्यालय का घेराव करनें का निर्णय लिए हैं ! साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने खुले शब्दों में कहा कि यदि इसके बाद भी ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं के हित में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो ग्रामीणजन विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही प्रशासन की होगी ! अब देखना यह है कि विधायक बनने का सपना पाले विभिन्न दल के नेतागण जेएमएस कार्यालय घेराव में ग्रामीणों का साथ देते है या नही !

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।