Skip to main content

डूमरकछार की धरा मे अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का हुआ आगाज,काव्य पाठ का देर रात तक श्रोताओं ने लिया आनंद

डूमरकछार की धरा मे अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का हुआ आगाज,

काव्य पाठ का देर रात तक श्रोताओं ने लिया आनंद
पौराधार/राजनगर- 01 सितंबर को डूमरकछार के पौराधार कालोनी मे काव्यपाठ देर शाम से देर रात तक बारिश होती रही कविताओं की फुहार में श्रोता सराबोर होते रहे,रह-रहकर ठहाके की गूंज से पौराधार कालोनी गुंजायमान होता रहा। काव्य पाठ का यह मौका था नगर परिषद डूमरकछार की ओर से आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का इस कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवि डॉ.नरेन्द्र मिश्र (धड़कन),कौशल सक्सेना,नरेन्द्र सिंह अकेला,दिनेश गुक्कज,भूपेन्द्र सिंह राठौर,ड्रा.लता स्वराजंलि,अकबर ताज,कवि आशीस ने काव्य पाठ से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
बीच- बीच में कवियों के हास्य व व्यंग्य श्रोताओं को गुदगुदाते रहे।
 लोगों ने देर रात तक कवि सम्मेलन का खूब आनंद लिया। श्रोताओं को कवि अक्बर ताज और भूपेन्द्र सिंह राठौर द्वारा हिन्दुस्तान की माटी की सुगंध, भारतीय संस्कृति तथा कवि शिव कुमार सिंह कोतमा के वरिष्ठ कवि द्वारा आम आदमी की संवेदना और तमाम प्रकार की विसंगतियों से जुड़ीं कविताएं सुनने को मिली। 
वाह भाई वाह मे शिरकत कर चुके युवा दिलो के धडकन प्रयागराज के आशीश गुरू व ख्यातिलब्ध कवि नरेन्द्र सिंह अकेला हास्य व्यंग्य के कवि के काव्य पाठ गुदगुदाती रही। साथ ही कौशल सक्सेना ने भी हास्य रस से महफिल में श्रोताओं को विचार विमर्श करने पर विवश कर दिया। हर कविता पर श्रोताओं की वाह-वाह की आवाज पूरे वातावरण में देर रात गुंजायमान होती रही कवि सम्मेलन की शुरुआत भारत माता के छाया चित्र मे पुष्प सुमन अर्पित,दीप प्रज्ज्वलन कर की गई डूमरकछार की धरा मे पहुंचे म.प्र. महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) अमिता चपरा तथा हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा, नगर परिषद डूमर कछार के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार चौरसिया,उपाध्यक्ष कंचना मेहता सहित क्षेत्र के अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक की गरिमामयी उपस्थिति मे कवि सम्मेलन संपन्न हुआ उल्लेखनीय है कि नवगठित नगरीय निकाय डूमरकछार के प्रथम निर्वाचन के उपरांत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन के उपरांत 01 सितंबर 2022 को शपथ ग्रहण समारोह डूमरकछार नगर परिषद में संपन्न हुआ था,शपथ ग्रहण समारोह के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर स्वस्थ मनोरंजन के उद्देश्य से यह कवि सम्मेलन संपन्न कराया गया है जिसका आए हुए अतिथगणो,नागरिकों ने खूब आनंद लिया।
इस अवसर पर सभापति रवि सिंह,जीतेंद्र चौहान,विडडू शर्मा, रंजीत वर्मा पार्षदगण राकेश दिवान,चंदा देवी महरा,सरिता यादव,विजेंद्र देवांगन,डॉ.महेश चौहान,निर्भय नारायण राव,पार्वती सिंह गोंड़,रीता पालीवाल,विड्डू शर्मा,दिव्या मेहता,मनोनीत सासंद प्रतिनिधि के.एन शर्मा,विधायक प्रतिनिधि आशीष राव,लेखापाल रजनीश शुक्ला, उपयंत्री शिवराम इडपाचे परिषद के कर्मचारी जयकांत मेहता,विवेक मिश्रा,हरिश सिंह,सत्येन्द्र चौहान,धीरेन्द्र सिंह,तीरथ पनिका,सत्यनारायण सोनी,एजाज अहमद,पवन गौतम,अजय राम,विक्रम सिंह,महेश यादव,विजय यादव,अमित जायसवाल प्रशांत केशरवानी,विरेन्द्र रजक,विपिन दूबे,शत्रुंजय पाण्डेय,अनुरूद्ध दाहिया,उत्तम कोल,विशाल महतो,त्रिलोकीनाथ राय,मुन्नापाल,प्रवीण कुमार शर्मा,अखिलेश सिंह परिहार, गौरव महाता,राजू यादव संधान ट्रस्ट के जयप्रकाश रवि,रामप्रवेश चौधरी,सुरेश यादव , हनी चौरसिया शिक्षिका,समाजसेवी अशोक वर्मा,सुजीत पाण्डेय,अजय दूबे,विक्रम चौरसिया,सुनील गुप्ता,अरविंद सिंह परिहार,सानू साशमल सहित क्षेत्र व आस पास के क्षेत्रो से पहुंचे जनप्रतिनिधि सहबिन पनिका, अजय सराफ नागरिकगण दिलीप पटेल,धर्मेंद्र गुप्ता,मुन्ना सेन,करूणा निधान,राजा,पन्नालाल,दिनेश ठाकुर, कंचन चौरसिया,बृजमोहन,मंजीत भारती,शनि,बबलू, महिलाए विमला देवी,कौशिल्या,लीला,उषा सिंह,सुशीला,अहिल्या देवी,कुन्ती बाई, व बेटीयां सहित काव्यप्रेमी,साहित्यकार,रचनाकार,व अन्य कई नागरिकगण उपस्थित रहे ।
अनूपपुर जिले के और छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के तमाम मीडिया कर्मियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
 पत्रकार सतीश गुप्ता मनेंद्रगढ़ की भूमिका भी सराहनी रही इन्होंने बगिया से चुन चुन कर अच्छे फूल लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अच्छे कवियों का चयन कर कोयलांचल क्षेत्र को काव्यमय बना दिया।
कवि सम्मेलन का सफल मंच संचालन राष्ट्रीय कवि डॉ.नरेन्द्र मिश्र (धडकन) द्वारा किया गया।
इनके साथ सहमंच संचालन गुप्ता ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।