Skip to main content

SECL जमुना कोतमा क्षेत्र एस ई सी एल महाप्रबंधक कार्यालय में SAP एवं आई आर फोरम की अवमानना के खिलाफ प्रदर्शन

 SECL जमुना कोतमा क्षेत्र एस ई सी एल महाप्रबंधक कार्यालय में  SAP  एवं आई आर फोरम की अवमानना के खिलाफ प्रदर्शन



SAP सिस्टम लागू करने के बाद कोयला मजदूरों को हर महीने के वेतन भुगतान में पिछले करीब एक साल से पूरे जमुना कोतमा क्षेत्र एस ई सी एल में समस्याएं आ रही हैं । कभी 4 दिन तो कभी 5 दिन का वेतन अकारण कट जाता है, तो कभी रेस्ट डे काम करने पर आधा वेतन हो जाता है, कभी पी एफ में कटौती कम हो जाती है तो कभी अकारण ज्यादा भुगतान हो जाता है । फिर अगर महीने कटौती के नाम पर उसका दुगना काट लिया आता है । यानी पूरी अराजकता फैली हुई है SAP को लागू करने में । कई महीनों से प्रबंधन से बार बार इसे सुधारने का अनुरोध किया गया लेकिन कोई हल नहीं निकला । वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में आई आर बैठक बंद से बदत्तर की ओर अगेरसित है कंपनी स्तर की बैठक में लिए गए निर्णय को क्षेत्र मे लागू नहीं होता है संघ का मानना है कि उद्योग के बेहतर के लिए नियमित वार्तालाप होना जरूरी है लेकिन प्रबंधन की नकारात्मक रवैया से 








मजबूर होकर सीटू ने पूरे क्षेत्र में इसके खिलाफ आंदोलन करने का फैसला किया । 

आज , इंद्रपती सिंह क्षेत्रीय सचिव  के नेतृत्व में महाप्रबंधक कार्यालय जमुना कोतमा क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर इसकी शुरुआत की गई । अब पूरे क्षेत्र में लगातार आंदोलन करके प्रबंधन को SAP एवं औद्योगिक वार्तालाप में तत्काल सुधार लाने को बाध्य किया जाएगा ।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप शामिल रहे    , शारदा सिंह तेजभान पांडेय सिंह ,ज्ञानेन्द्र सिंह एल बी सिंह , मुरलीधर सिंह ,नवऊजिदीन उर्फ गुड्डा , रामकिशोर , राम सुरत , राधेश्याम यादव बृजमोहन तिवारी रामभगत शर्मा प्रमुख  शामिल थे ।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...