Skip to main content

मनमानी तरीके से जिले में हो रहे रेत उत्खनन को लेकर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने मुख्यमंत्री से की शिकायत अनूपपुर जिले में एनजीटी एवं सिया के दिशा निर्देशों का रेत कंपनी कर रही उल्लंघन

मनमानी तरीके से जिले में हो रहे रेत उत्खनन को लेकर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने मुख्यमंत्री से की शिकायत 

अनूपपुर जिले में एनजीटी एवं सिया के दिशा निर्देशों का रेत कंपनी कर रही उल्लंघन

 अनूपपुर । भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा कि जिले में प्रचुर मात्रा में खनिज का भंडारण होने के साथ उसका दोहन सरकार के दिशा निर्देशों एवं एनजीटी तथा मध्य प्रदेश राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण के नियमों के तहत होता रहा है लेकिन वर्तमान समय में रेत ठेका कंपनी एसोसिएट ऑमर्स के द्वारा जब से रेत उत्खनन का कार्य अनूपपुर जिले में प्रारंभ किया गया है तब से शासन की दिशा निर्देशों विभिन्न संस्थाओं के नियम कानूनो का खुला उल्लंघन कर मनमानी तरीके से रेत का उत्खनन किया जा रहा है और इस कार्य में जिला प्रशासन की मौन सहमति और स्वीकृति दी जा रही है जिसके कारण से यहां के पर्यावरण और राजस्व को भारी छती पहुंच रही है। 

एनजीटी एवं सिया के नियमों का नहीं हो रहा पालन 

श्री सिंह ने शिकायत पत्र में बताया कि अनूपपुर जिले में कार्य करने वाली रेत कंपनी एसोसिएट ऑमर्स के द्वारा जिले के विभिन्न नदियों में एनजीटी एवं मध्य प्रदेश राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है और मनमानी तरीके से उत्खनन कार्य को करते हुए पर्यावरण एवं राज्य सरकार को नुकसान पहुंचा जा रहा है।
रेत ठेकेदार द्वारा रेत खदान की सीमा खसरा नंबर से बाहर जाकर अवैध खनन कार्य को अंजाम दिया जा रहा है सभी खदानों की जांच कराई जाए।

नदी की जलधारा को किया जा रहा प्रभावित

 भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह कहा कि नदी के अंदर पोकलेन मशीन का उपयोग कर पानी के अंदर से रेत निकलने का कार्य किया जा रहा है नदी में रोपवे बनाकर नदी की जल की धारा को प्रभावित एवं प्रदूष किया जा रहा है रेत खदान प्रारंभ करने से पहले मध्य प्रदेश राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण के नियम अनुसार वन विभाग एवं राजस्व विभाग तथा स्थानीय किसानो से अनापत्ति प्रमाण पत्र रेत कंपनी के द्वारा नहीं लिया गया

निर्धारित लक्ष्य से अधिक हो रहा उत्खनन

श्री सिंह ने शिकायत में बताया कि अनूपपुर जिले के कोतमा में चंगेरी घाट पर संचालित रेट खदान जिसमें इसके पूर्व कंपनी के द्वारा लगभग 50 हजार घन मीटर की टीपी काटी जा चुकी है जो लक्ष्य की पूर्ति की जा चुकी है इसके बाद भी पुन: नवीन ठेकेदार को लगभग 50 हजार घन मीटर के रेत उठाने की सहमति किस आधार पर प्रदान कर दी गई है यह जांच का विषय है
 एक वर्ष में विभिन्न खदानों में रेत उठाने की जो लिमिट निर्धारित किया गया है उससे अधिक रेत उठाने का कार्य किया जा रहा है जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है और नदियां अपने अस्तित्व को नहीं बचा पा रही हैं।पर्यावरण ,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की EIA की अधिसूचना का पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए.

मनमानी तरीके से रेत के दामों की बिक्री पर लगे रोक

रेत ठेकेदार द्वारा जिले के अलग-अलग खदानों में मनमानी तरीके से रेत की गई निर्धारित कीमत से जनता परेशान है रेत की कीमत कम करते हुए जनता को राहत पहुंचा जाए
शिकायत पर जांच कार्यवाही करते हुए रेत कंपनी के मनमानी पर रोक लगाने का कष्ट करें जिससे जिले का पर्यावरण संरक्षित और सुरक्षित हो सके और रेत कंपनी की मनमानी से जनता को भी राहत मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...