Skip to main content

Posts

अब उप कार्यालय संचालित होगा देवहरा में डॉ. राज

अब उप कार्यालय संचालित होगा देवहरा में डॉ. राज अनूपपुर।आखिरकार नगर परिषद बरगवां अमलाई के सर्वसम्मति से पार्षदों नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की उपस्थिति में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी की सहमति पर वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, 13, 14, 15 संजय नगर, सकोला, इंदिरा नगर बस्ती, देवहरा के ग्रामीण जनों की मांग पर नगर परिषद उपाध्यक्ष डॉ राज तिवारी के द्वारा अपने वार्ड वासियों को सौगात के तौर पर और नगर परिषद के मुख्यालय बरगवां की दूरी कम करते हुए उप कार्यालय देवहरा के पूर्व ग्राम पंचायत कार्यालय में संचालित होने को लेकर बैठक के दौरान सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित करते हुए स्वीकृति प्रदान कर ली। परिषद के उपाध्यक्ष डॉ राज तिवारी की मांग और उपलब्धि को लेकर उनके क्षेत्र की आदिवासी बाहुल्य जनता और आम जनमानस ने खुशी जाहिर करते हुए हर्ष का विषय बताया और कहा कि देवहरा में उप कार्यालय के संचालन से मुख्य कार्यालय नगर परिषद बरगवां की दूरी अधिक होने के कारण आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था साथ ही अब दूरी कम होने के साथ यहां के वार्ड वासियों को भी शासन की समस्त योजनाओं का सहजता से ल...

सीटू जैतहरी का पहल लाया रंग, ठेका श्रमिक के पत्नी एवं बच्चों को मिला कर्मचारी भविष्य निधि से पेंशन का सहारा ---- जुगुल राठौर।

सीटू जैतहरी का पहल लाया रंग, ठेका श्रमिक के पत्नी एवं बच्चों को मिला कर्मचारी भविष्य निधि से पेंशन का सहारा ---- जुगुल राठौर। जैतहरी,संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू जैतहरी जिला अनूपपुर का सक्रिय सदस्य रामु राठौर का दिनांक 23 नवंबर 2016 को बीमारी से निधन हो गया था ।  रामु राठौर मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी के ठेकेदार पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड के नियोजन में रीगर के पद पर काम किया था । काम के दौरान ईपीएफ की कटौती नियोजक के द्वारा किया गया था । रामु राठौर के निधन के बाद संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जुगल किशोर राठौर, महासचिव सहसराम चौधरी और कोषाध्यक्ष रमेश सिंह राठौर ने सक्रियता के साथ परिवार को कर्मचारी भविष्य निधि से पेंशन दिलाए जाने के संबंध में कार्यवाही किया । प्रतिनिधियों ने हैदराबाद तक पहुंचकर पेंशन के लिए प्रक्रिया को पूरा करवाया परिणाम स्वरूप कर्मचारी भविष्य निधि से 23 नवंबर 2016 से 31 मई 2023 तक का पत्नी को कुल राशि ₹125252 एवं पुत्र को ₹31293 एवं पुत्री को एक ₹31293 का पिछला भुगतान करते हुए पत्नी सोनिया राठौर को 1601 रुपए मासिक पेंशन ...

सीधी से झाबुआ तक शुरू हुई आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का अनूपपुर जिले में हुआ भव्य स्वागत,युवा कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली, आयोजित की गई स्वाभिमान सभा

सीधी से झाबुआ तक शुरू हुई आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का अनूपपुर जिले में हुआ भव्य स्वागत , युवा कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली, आयोजित की गई स्वाभिमान सभा मध्‍य प्रदेश में लगातार आदिवासियों के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने 'आदिवासी स्वाभिमान यात्रा' शुरू की है। इसकी शुरुआत बुधवार 19 जुलाई को सीधी विधानसभा क्षेत्र से हुई। मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और प्रदेश कांग्रेस आदिवासी विभाग के अध्यक्ष रामू टेकाम एवं आदिवासी महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चंदा सरवटे के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली जा रही है।  दिनांक 22 जुलाई को आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का अनूपपुर जिले में आगमन हुआ। यात्रा की शुरुआत अनूपपुर जिले के ग्राम बकही से हुई, यात्रा के स्वागत के लिए जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में अनूपपुर जिले के सांधा मोड़ से बाइक रैली निकाली गई जहां युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश सिंह, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान, मोटरसाइकिल मे...

ग्राम पंचायत धुरवासीन की पोस्ट ऑफिस डाक घर में लटक रहा ताला है ग्रामीण लेने आए डाक नही खुलने से हुए परेशान

ग्राम पंचायत धुरवासीन की पोस्ट ऑफिस डाक घर में लटक रहा ताला है ग्रामीण लेने आए डाक नही खुलने से हुए परेशान  जिला अनूपपुर अन्तर्गत पोस्ट आफिस धुरवासिन पोस्ट मास्टर की मनमानी डाकघर धुरवासिन में पदस्थ श्री अनमोल गुप्ता जी के द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है धुरवासिन डाकघर के संचालन समय सारिणी का कोई पता नहीं है धुरवासिन पोस्ट मास्टर के मनमानी से तितरीपोडी,जोरातलवा, धुरवासिन,कोटमी, खर्राटोला, के लोग हैं परेशान डाकघर धुरवासिन महीने में मुश्किल से दो य तीन दिन खुलता है अचानक कब कितना समय डाकघर खुलता है किसी को पता नहीं जिससे लोग डाकघर से उब गय है जबकि 6-7 वर्ष के पूर्व डाकघर पर बैंकों से ज्यादा भरोसा किया करते थे जिस भरोसा को नए नए पोस्ट मास्टरो के द्वारा तोड़ दिया गया है डाकघर धुरवासिन में जमा निकासी करने वाले एवं प्रतिदिन डाक घर का न खुलने से डाक का अरदान प्रदान नहीं हो पा रहा है जिससे लोगों का पत्र डाक आदि समय से नहीं मिलता है जो जांच का बिषय है ग्राम धुरवासीन वार्ड क्रमांक 09 पंच उमाशंकर सिंह द्वारा डाकघर में अपने डाक पत्र लेने पहुंचे तो डाकघर के बाहर ताला लटक...

बाबाकुटी बकेली मार्ग सोन नदी पर निर्मित पुल का खाद्य मंत्री ने किया लोकार्पण ,बकेली, चचाई, मेड़ियारास का आवागमन होगा सहज ,विकास पर्व कार्यक्रम के तहत खाद्य मंत्री ने क्षेत्रीय ग्रामीणों को दी सौगात

बाबाकुटी बकेली मार्ग सोन नदी पर निर्मित पुल का खाद्य मंत्री ने किया लोकार्पण , बकेली, चचाई, मेड़ियारास का आवागमन होगा सहज , विकास पर्व कार्यक्रम के तहत खाद्य मंत्री ने क्षेत्रीय ग्रामीणों को दी सौगात  अनूपपुर 19 जुलाई 2023/ मध्यप्रदेश में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे विकास पर्व कार्यक्रम के तहत लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण विभाग द्वारा बाबा कुटी से बकेली मार्ग के किमी 1/4 सोन नदी पर जल मग्नि पुल लंबाई 210 मीटर प्रशासकीय स्वीकृति 241.02 लाख का लोकार्पण मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, तहसीलदार अनूपपुर श्री आदित्य द्विवेदी, सेतु निगम के एसडीओ श्री मरकाम, जिला आत्मा गवर्निंग बोर्ड के सदस्य श्री ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार, श्रीमती रश्मि खरे, विधायक प्रतिनिधि श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री सिद्धार्थ शिव सिंह, श्रीमती मीना तनवर, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्री...

एम.पी.आर.डी.सी.द्वारा अमरकंटक रोड तिराहे से चंदास नदी तक निर्मित हो रही नाली तत्काल पूर्ण कराएं-सुनीता

एम.पी.आर.डी.सी.द्वारा अमरकंटक रोड तिराहे से चंदास नदी तक निर्मित हो रही नाली तत्काल पूर्ण कराएं-सुनीता अनूपपुर । नगर पालिका परिषद अनूपपुर सामान्य प्रशासन विभाग की सभापति एवं वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद सुनीता (राधिका) बियानी ने कलेक्टर अनूपपुर को पत्र लिखकर एम.पी.आर.डी.सी. द्वारा अमरकंटक रोड वार्ड नं. 12 अनूपपुर में अमस्कंटक तिराहे से चंदास नदी तक दोनों ओर बनाई जा रही निर्माणाधीन नाली को पूर्ण कराये जाने की मांग की है।                              उन्होंने अपने पत्र में लेख किया है की एम.पी.आर.डी.सी. द्वारा विगत डेढ़ वर्ष पूर्व से वार्ड नं. 12 अमरकंटक रोड अनूपपुर के दोनों तरफ नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो आज दिनांक तक पूर्ण नहीं हुआ है।                   नाली निर्माण कार्य में काफी अनियमितता एवं गुणवत्ताहीन पूर्ण कार्य किया गया है।जगह-जगह चेम्बर खुले हुये हैं एवं जगह-जगह नाली क्षतिग्रस्त होकर टूट चुकी है जिससे कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है।न...

कार्यकर्ताओं को संगठित करने हेतु जैतहरी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में की गई बैठक

कार्यकर्ताओं को संगठित करने हेतु जैतहरी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में की गई बैठक अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठित करने के साथ उन्हें सक्रिय भूमिका में लाने के लिए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं जैतहरी मंडल के प्रभारी सिद्धार्थ सिंह तथा मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर एवं जिला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटे के द्वारा जैतहरी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत चोलना, कुकुरगोडा, कल्याणपुर, पपरोडी तथा अन्य ग्राम पंचायतों के शक्ति केंद्र एवं बूथों पर बैठकों का आयोजन पिछले दिनों किया गया जहां पर अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करने का कार्य किया गया तो वही क्षेत्र की युवा शक्ति को भाजपा की विचारधारा से बड़े पैमाने पर जोड़ने का कार्य पदाधिकारियों द्वारा पूर्ण किया गया ।समूचे जैतहरी मंडल में संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला के उपाध्यक्ष जैतहरी मंडल के प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है ।बैठक के दौरान प्रदेश...