अब उप कार्यालय संचालित होगा देवहरा में डॉ. राज
अनूपपुर।आखिरकार नगर परिषद बरगवां अमलाई के सर्वसम्मति से पार्षदों नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की उपस्थिति में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी की सहमति पर वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, 13, 14, 15 संजय नगर, सकोला, इंदिरा नगर बस्ती, देवहरा के ग्रामीण जनों की मांग पर नगर परिषद उपाध्यक्ष डॉ राज तिवारी के द्वारा अपने वार्ड वासियों को सौगात के तौर पर और नगर परिषद के मुख्यालय बरगवां की दूरी कम करते हुए उप कार्यालय देवहरा के पूर्व ग्राम पंचायत कार्यालय में संचालित होने को लेकर बैठक के दौरान सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित करते हुए स्वीकृति प्रदान कर ली।
परिषद के उपाध्यक्ष डॉ राज तिवारी की मांग और उपलब्धि को लेकर उनके क्षेत्र की आदिवासी बाहुल्य जनता और आम जनमानस ने खुशी जाहिर करते हुए हर्ष का विषय बताया और कहा कि देवहरा में उप कार्यालय के संचालन से मुख्य कार्यालय नगर परिषद बरगवां की दूरी अधिक होने के कारण आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था साथ ही अब दूरी कम होने के साथ यहां के वार्ड वासियों को भी शासन की समस्त योजनाओं का सहजता से लाभ मिल सकेगा और नगर परिषद में होने वाली सभी बैठकों व आयोजन होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी मिल सकेगी साथ ही शासन के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सकेगा। इस प्रकार सराहनीय कार्य एवं किए गए पहल को लेकर वार्ड की जनता ने डॉ राज तिवारी को आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment