Skip to main content

Posts

अलाव के लिए लकड़ी बांटने के दौरान हुआ विवाद , जाति सूचक गालियों के साथ जान से मारने की धमकी

  अनूपपुर - नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र में ठंड के मौसम में ठंड से राहत के लिए अलाव की व्यवस्था हर वर्ष की जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया में अलाव को लेकर काफी विवादित पोस्ट सोसल मीडिया में दौड़ रही है। ऐसे में कुछ वार्ड में जहां विवादस्प्रद स्थिति बनती नजर आती है। ऐसा ही कुछ नज़ारा देखने को मिल रहा है। पसान क्षेत्र का वार्ड क्रमांक 09 जो ज्यादा विवाद में नजर आ रहा है। ऐसे में सिकायतो का दौर भी चल रहा है। एक शिकायत भी थाना भालूमाड़ा में की गई वार्ड क्रमांक 09 के निवासी अरविंद मिश्रा के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई गई है जिसमे इस बात को दर्शाया जा रहा है निजी तौर पर अलाव के लिए लकड़ी अपने घर के पास गिरवाने की बात कही जा रही है साथ ही जाति सूचक गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने वावत ऐसी ही शिकायत दर्ज करवाई गई है।

विश्व का सबसे प्राचीन बांध भारत में बना था. …और इसे बनाने वाले भी भारतीय ही थे.

  आज से करीब 2 हजार वर्ष पूर्व भारत में कावेरी नदी पर कल्लनई बांध का निमार्ण कराया गया था, जो आज भी न केवल सही सलामत है बल्कि सिंचाई का एक बहुत बड़ा साधन भी है. भारत के इस गौरवशाली इतिहास को पहले अंग्रेज और बाद में वामपंथी इतिहासकारों ने जानबूझकर लोगों से इस तथ्य को छुपाया. दक्षिण भारत में कावेरी नदी पर बना यह कल्लनई बांध वर्तमान में तमिलनाडू के तिरूचिरापल्ली जिले में है. इसका निमार्ण चोल राजवंश के शासन काल में हुआ था.राज्य में पड़ने वाले सूखे और बाढ़ से निपटने के लिए कावेरी नदी को डायवर्ट कर बनाया गया यह बांध प्राचीन भारतीयों की इंजीनियरिंग का उत्तम उदाहरण है. कल्लनई बांध को चोल शासक करिकाल ने बनवाया था.यह बांध करीब एक हजार फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बांध में जिस तकनीक का उपयोग किया गया है वह वर्तमान विश्व की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक है, जिसकी भारतीयों को आज से करीब 2 हजार वर्ष पहले ही जानकारी थी. कावेरी नदी की जलधारा बहुत तीव्र गति से बहती है, जिससे बरसात के मौसम में यह डेल्टाई क्षेत्र में भयंकर बाढ़ से तबाही मचाती है. पानी की तेज धार के कारण इस नदी प...

देशी कट्टा लहराते आरोपित गिरफ्तार, मामला दर्ज

 अनूपपुर। राजेन्द्रग्राम पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम शिवरीचंदास के करौंदी तिराहे परबल्लू उर्फ शैलेष शर्मा पुत्र पुरूषोत्तम शर्मा निवासी शिवरीचंदास को देशी कट्टा हवा लहराते हुए आने जाने वाले राहगीरों को धमका रहा था। पकड़ने पर देशी कट्टा रखने का कोई वैध लायसेन्स नही होना बताया। जिस पर आरोपित के कब्जे से एक लोहे का बना देशी कट्टा जिसकी बैरेल में एक नग जिंदा कारतूस लगा हुआ था। आरोपित को गिरफ्तार कर थाना राजेन्द्रग्राम में अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है। नगर निरिक्षक राजेन्द्रग्राम नरेन्द्र पाल ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बल्लू उर्फ शैलेष शर्मा आने जाने वाले लोग डरा घमका रहा हैं जिससे जोग निकल नही पा रहे हैं। जिस पर पुलिस मौंके पर पहुंच कर एक व्यक्ति हाथ में कट्टा लिये हुये लहरा रहा था, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जो 21 वर्षीय बल्लू उर्फ शैलेष शर्मा पुत्र पुरूषोत्तम शर्मा निवासी शिवरीचंदास का अपने हाथ में देशी कट्टा लेकर हवा में चमका कर आने जाने वाले राहगीरों को चमका धमका रहा है। जिससे लोग डर के कारण नि...

मुस्लिम नौजवान कमेटी द्वारा किया गया नि: शुल्क नेत्र शिविर का शानदार आयोजन -

  कोतमा- कोई जरूरी नही है कि आप समाज सेवा मानव सेवा करने के लिए किसी राजनैतिक संगठन से जुड़कर ही समाज का कल्याण कर सकतें है सिर्फ आपके अंदर समाज सेवा करने का जूनून होना चाहिए आप एक गैर राजनैतिक संगठन के सहारे भी समाज सेवा मानव सेवा आसानी से कर सकतें है ! ऐसा ही एक नजारा आज देखने मिला जहाँ इस्लामगंज मुस्लिम नौजवान कमेटी द्वारा पीड़ित मानवता सेवा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया ! आज दिनांक 26 नवम्बर दिन शनिवार को वार्ड नं 9 भालूमाडा़ रोड स्थित सामुदायिक भवन में नि: शुल्क नेत्र परीक्षण उपचार शिविर लगाया गया उक्त नि: शुल्क नेत्र शिविर में कोतमा सहित आसपास क्षेत्र नेत्र रोग से पीड़ित 348 लोग लाभान्वित हुए !   कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्लाक मेडिकल आफिसर डाक्टर दीवान नेत्र रोग विशेषग्य कुरैशी नेत्र केयर संचालक डाक्टर एम एस कुरैशी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा नेत्र विभाग समस्त कर्मचारियों के सहयोग से नि: शुल्क नेत्र शिविर किया गया ! नि: शुल्क नेत्र शिविर में विश्व स्तरीय मशीनों द्वारा मरीजों की आखों की जांच की गई साथ ही नेत्र रोगों का जाचं परीक्षण दवा चश्मा वितरण...

सुश्रुत संहिता, जो भारतीय चिकित्सा में सर्जरी की प्राचीन परंपरा का वर्णन करता है, उसे भारतीय चिकित्सा साहित्य के सबसे शानदार रत्नों में से एक के रूप में माना जाता है

 शल्य चिकित्सा (सर्जरी) के पितामह और सुश्रुतसंहिता के प्रणेता आचार्य सुश्रुत का जन्म छठी शताब्दी ईसा पूर्व काशी में हुआ था। सुश्रुत का जन्म विश्वामित्र के वंश में हुआ था। इन्होंने धन्वन्तरि से शिक्षा प्राप्त की थी। सुश्रुतसंहिता को भारतीय चिकित्सा पद्धति में विशेष स्थान प्राप्त है। इसमें शल्य चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया गया है। शल्य क्रिया के लिए सुश्रुत 125 तरह के उपकरणों का प्रयोग करते थे। ये उपकरण शल्य क्रिया की जटिलता को देखते हुए खोजे गए थे। इन उपकरणों में विशेष प्रकार के चाकू, सुइयां, चिमटियां आदि हैं। सुश्रुत ने 300 प्रकार की ऑपरेशन प्रक्रियाओं की खोज की। आठवीं शताब्दी में सुश्रुतसंहिता का अरबी अनुवाद किताब-इ-सुश्रुत के रूप में हुआ। सुश्रुत ने कॉस्मेटिक सर्जरी में विशेष निपुणता हासिल कर ली थी। एक बार आधी रात के समय सुश्रुत को दरवाजे पर दस्तक सुनाई दी। उन्होंने दीपक हाथ में लिया और दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी। उस व्यक्ति की आंखों से अश्रु-धारा बह रही थी और नाक कटी हुई थी। उसकी नाक से तीव्र रक्त-स्राव हो रहा था। व्यक्ति ने आचार्...

बिहार का इनामी बदमाश और यूपी पुलिस में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली,गंभीर हालत में गिरफ्तार

  कुशीनगर।उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गुरुवार रात बिहार का 25 हजार का इनामी बदमाश और पुलिस में बाघाचौर बंधे के पास मुठभेड़ हो गयी।जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाने में हत्या का मामला दर्ज है।पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक देसी तमंचा,एक कारतूस और मोबाइल बरामद किया है। बाघाचौर बंधे पर किसी घटना को अंजाम देने पहुंचा था बदमाश  तरैया सुजान प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह को गुरुवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बाघाचौर बंधे पर बाइक के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, एसआई आशीष सिंह, विकास मौर्य,रूपेंद्र पाल, कांस्टेबल घनश्याम यादव, रिशु यादव, राघवेंद्र सिंह और राहुल यादव के साथ मौके पर पहुंचे जहां पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी।   पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्...

आफताब के बचाव में उतरा बहरूपिया निकला विकास, 35 की जगह 36 टुकड़े करने की कही थी बात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का समर्थन करने वाले युवक का एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी. लंबी खोजबीन के बाद आखिरकार बुलन्दशहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसका नाम राशिद नहीं बल्कि विकास है. सिकंदराबाद का रहने वाला है आरोपी विकास दरअसल, श्रद्धा मर्डर केस में आफताब का समर्थन करने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है. वायरल वीडियो में बयान देते वक्त युवक ने अपना नाम राशिद बताया था. पुलिस ने आरोपी को खोज निकाला है, जोकि सिकंदराबाद का निवासी है, और उसका नाम विकास है. आरोपी एक पेशेवर अपराधी बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि, सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली में बना एक वीडियो संज्ञान में आया था जिसमें एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को बुलन्दशहर का निवासी बताते हुए आप्पत्तिजनक टिप्पणी की थी. प्रकाश में आये अभियुक्त को थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. वायरल वीडियो में किया था आफताब का समर्थन बता दें, श्रद्धा हत्याकांड पूरे देश में इन दिनों सुर...