Skip to main content

आफताब के बचाव में उतरा बहरूपिया निकला विकास, 35 की जगह 36 टुकड़े करने की कही थी बात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 



Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का समर्थन करने वाले युवक का एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी. लंबी खोजबीन के बाद आखिरकार बुलन्दशहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसका नाम राशिद नहीं बल्कि विकास है.


सिकंदराबाद का रहने वाला है आरोपी विकास


दरअसल, श्रद्धा मर्डर केस में आफताब का समर्थन करने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है. वायरल वीडियो में बयान देते वक्त युवक ने अपना नाम राशिद बताया था. पुलिस ने आरोपी को खोज निकाला है, जोकि सिकंदराबाद का निवासी है, और उसका नाम विकास है. आरोपी एक पेशेवर अपराधी बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि, सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली में बना एक वीडियो संज्ञान में आया था जिसमें एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को बुलन्दशहर का निवासी बताते हुए आप्पत्तिजनक टिप्पणी की थी. प्रकाश में आये अभियुक्त को थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है.


वायरल वीडियो में किया था आफताब का समर्थन


बता दें, श्रद्धा हत्याकांड पूरे देश में इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग श्रद्धा को इंसाफ दिलाने की बात कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग आफताब के बचाव में हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. जिसमें राशिद खान नाम (अब विकास) का एक शख्स आफताब का समर्थन करते हुए नजर आ रहा है.


वायरल वीडियो में बोला- 'चाकू लो 'नूई काटे-चले जाओ'


वायरल वीडियो में राशिद खान नाम का युवक जो खुद को बुलंदशहर का निवासी बता रहा है. युवक, आफताब के समर्थन में यह कहते हुए नजर आ रहा है कि जब आदमी का मूड खराब होता है तो वो 35 क्या 36 टुकड़े भी कर देता है. वीडियो में एक महिला उससे सवाल पूछती है कि यह किस हद तक सही है, जिसपर राशिद का कहना कि कभी-कभी हो जाता है. उससे पूछा गया कि आप भी ऐसा कर दोगे, तो युवक कहता है कि, जब मेरी किसी से लड़ाई होगी तो मैं भी ऐसा कर दूंगा. आगे बोला कि, 'चाकू लो 'नूई काटे-चले जाओ' फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।