Skip to main content

प्रेमी ने दिया धोखा, तो महिला बोली- 'आठ महीने पहले इसी के साथ मिलकर कर चुकी हूं पति की हत्या'

प्रेमी ने दिया धोखा, तो महिला बोली- 'आठ महीने पहले इसी के साथ मिलकर कर चुकी हूं पति की हत्या'

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने उसे मार दिया और सामान्य मौत बताकर दफना दिया। आठ महीने के बाद प्रेमी ने महिला को धोखा दिया तो उसने सारा राज खोल दिया।

गरियाबंद(Gariaband News)। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। फिर उसे सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करवा दिया। लेकिन प्रेमी ने घटना के आठ महीने बाद महिला को अपनाने से इन्कार कर दिया, जिस पर महिला ने राज खोल दिया।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। लाश को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम किया गया। मामला गरियाबंद के कोतवाली थाना क्षेत्र के गुजरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2024 में गुजरा गांव निवासी पुजारी रोमन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

उसकी पत्नी लक्ष्मी ध्रुव ने इसे सामान्य मौत बताकर परिजनों को अंतिम संस्कार की सलाह दी और बिना किसी जांच-पड़ताल के रोमन को दफन कर दिया गया। मगर इस हत्या की गुत्थी तब खुली, जब लक्ष्मी ध्रुव के प्रेमी भीखम सिंह ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया।

आपत्तिजनक हालत में देख लिया था
नाराज और आहत लक्ष्मी ने गुस्से में आकर अपने परिवार को सच बताया। उसने स्वीकार किया कि उसके पति रोमन सिंह ने उसे और उसके प्रेमी भीखम सिंह को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिससे डरकर दोनों ने मिलकर रोमन का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिर इस हत्या को छिपाने के लिए इसे सामान्य मौत का रूप देकर रोमन को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया था।

दोनों एक ही गांव के रहने वाले
जब लक्ष्मी के खुलासे की जानकारी उसके परिवार को मिली तो उन्होंने तुरंत गरियाबंद थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस सनसनीखेज मामले के खुलते ही थाना प्रभारी दल के साथ मौके पर पहुंचे और कब्र से रोमन सिंह की लाश निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई।

जांच में पुष्टि होने पर पुलिस ने लक्ष्मी ध्रुव और उसके प्रेमी भीखम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आईपीसी की धारा 302, 34 और 201 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमी और महिला दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...