Skip to main content

कोतमा पुलिस द्वारा को मिली बड़ी सफलता, बड़ी चोरी का किया खुलासा चार लाख से अधिक का माल जप्त ,,,

कोतमा पुलिस द्वारा को मिली बड़ी सफलता, बड़ी चोरी का किया खुलासा चार लाख से अधिक का माल जप्त ,,,  
 दिनांक 03/03/2024 को फरियादी सुधीर कुमार सक्सेना पिता स्वर्गीय शील बिहारी सक्सेना उम्र 61 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 7 ज्योति पेट्रोल पंप के पीछे कोतमा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 01/03/2024 को परिवार सहित रीवा शादी में चले जाना दिनांक 02-03/3/2024 की दरमियानी रात्रि को घर का ताला तोड़कर लाखों के सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतमा में अपराध क्रमांक 107/24 धारा 457 380 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया गया / लाखों रुपए के सोना चांदी के जेवरात व नगदी चोरी होने से दौरान विवेचना सायबर सेल की मदद से थाना क्षेत्र के सभी संदेहियों एवं सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के चोरी संबंधी आरोपियों से लगातार पूछतांछ की गई ,इसी कड़ी में संदेहियों विधि विरुद्ध बालक तीन नफर निवासी चरचा थाना चरचा जिला कोरिया छत्तीसगढ़ को दस्तयाब कर अभिरक्षा में लेकर संदेहियों से बारीकी से पूछतांछ की गई तो मामले की घटना करना स्वीकार करने पर मामले में चोरी गए मशरुका तीनों विधि विरुद्ध बालको से सोने चांदी के जेवरात करीबन₹2,30000 एवं चोरी के माल विधि विरुद्ध बालक द्वारा आरोपी राकेश ठाकुर पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद ठाकुर उम्र 47 साल निवासी चरचा थाना चरचा जिला कोरिया छत्तीसगढ़ को देना बताने पर आरोपी को दस्तयाब कर पूछतांछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी के सोने चांदी के जेवरात लेना स्वीकार करने पर मामले में आरोपी राकेश ठाकुर के विरुद्ध धारा 411,413 आई पी सी बढायी जाकर इसके पास से सोने चांदी के जेवरात करीबन 209000 का मशरूका जप्त कर कुल 4,39000 का मशरूका जप्त किया गया है विधि विरूद्ध बालकों द्वारा पूछतांछ पर बताया कि नगद रूपये व चोरी के माल बेचने से मिला रुपए को खर्च कर देना तथा शेष माल विधि विरुद्ध बालक एक अन्य जो मामले में फरार है के हिस्से में देना बताए हैं मामले में एक अन्य विधि विरुद्ध बालक अभी भी फरार है विधि विरुद्ध बालकों के खिलाफ थाना चरचा जिला कोरिया एवं छत्तीसगढ़ के कई थानों में चोरी के कई अपराध पंजीबद्ध हैं तथा चोरी के माल खरीदने वाला आरोपी राकेश के खिलाफ भी छत्तीसगढ़ के कई थानों में अपराध पंजीबद है / उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा संद्रेश सिंह ,उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह, सहायक उप निरीक्षक लाल जी श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक रामखेलावन यादव, संजीव त्रिपाठी, सुरेंद्र शर्मा, सपन नामदेव, विवेक त्रिपाठी, यूजीन लकड़ा, आरक्षक संजय द्विवेदी, नरेंद्र खवादे, अभय त्रिपाठी, संत कुमार मरावी, जितेंद्र , मुमताज ,महिला आरक्षक कंचन चौहान, पिंकी एवं साइबर से आरक्षक पंकज मिश्रा आरक्षक राजेंद्र केवट का विशेष योगदान रहा है

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।