Skip to main content

बीमारी के उपचार दौरान संजीवनी में युवक की मौत परिजनों के आरोप पर पुलिस ने डॉक्टर टीम से कराया पीएम

बीमारी के उपचार दौरान संजीवनी में युवक की मौत परिजनों के आरोप पर पुलिस ने डॉक्टर टीम से कराया पीएम
अनूपपुर/28/सितंबर/शशिधर अग्रवाल/ जिला मुख्यालय अनूपपुर में संचालित संजीवनी अस्पताल में शुक्रवार की देर शाम बीमारी से पीड़ित एक युवक की उपचार दौरान मृत्यु होने पर परिजनों ने डॉक्टर पर गलत उपचार करने के कारण युवक की मौत होने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक के शव को जिला चिकित्सालय में देर रात रखाते हुए शनिवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा की कार्यवाही कर डॉक्टरों की टीम से पी,एम,कराने के साथ जांच प्रारंभ की है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जैतहरी थाना अंतर्गत अमगवा गांव निवासी 19 वर्षीय युवक सुमित केवट पिता रामप्रसाद केवट जो 15 दिन पूर्व हैदराबाद अपने साथियों के साथ काम की तलाश में गया रहा जो 26 सितंबर की रात वापस घर आकर रात समय सोया रहा जिसकी 27 सितंबर की सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर परिजनों द्वारा जिला मुख्यालय अनूपपुर में संचालित संजीवनी अस्पताल में उपचार कराने हेतु लाकर भर्ती कराया युवक की उपचार दौरान देर शाम मृत्यु हो जाने पर परिजनों द्वारा अस्पताल के डॉक्टर पर गलत उपचार करने से युवक की मृत्यु होने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर एवं अस्पताल के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग की घटना की जानकारी पर कोतवाली थाना अनूपपुर निरीक्षक अरविंद जैन पुलिस दल के साथ देर रात संजीवनी अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों एवं अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारियों से चर्चा करते हुए घटना की जानकारी लेकर मृतक के शव को पी,एम,एवं अन्य कार्यवाही हेतु देर रात जिला चिकित्सालय अनूपपुर ला कर पी,एम,वार्ड के शव फ्रीजर में शव को सुश्रक्षित सुरक्षित रखाया तथा शनिवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में मृत युवक के शव का पंचनामा कर जिला चिकित्सालय के डॉक्टर टीम से पी,एम,की कार्यवाही कराते हुए जांच की, इस दौरान कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन ने कहा कि पुलिस प्रत्येक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है जो भी तत्थ जांच में पाये जाएंगे उस आधार पर निष्पक्ष कार्यवाही शीघ्र ही की जावेगी।
 रिपोर्ट शशिधर अग्रवाल अनूपपुर

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...