Skip to main content

उमरिया में 11 साल से भूत बना घूम रहा आदिवासी, मांग रहा न्याय

उमरिया में 11 साल से भूत बना घूम रहा आदिवासी, मांग रहा न्याय

दरअसल, मामला मानपुर जनपद के ग्राम मुगवानी का है, जहां 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति 11 सालों से खुद को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है।

Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से हाल ही में एक जिंदा महिला को कागज में मृत्यु घोषित करने का मामला सामने आया था, जो अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर 70 वर्षीय वृद्ध अपने जिंदा होने का प्रमाण लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। देश भर में ना जाने ऐसे कितने लोग हैं, जिन्हें कागजों में मृत्यु घोषित कर दिया गया है। जिस कारण उन्हें किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस तरह की गलतियों का शिकार बने लोग दर-दर भटकने को मजबूर है। वहीं, एक बार फिर इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है।

मानपुर जनपद का मामला
दरअसल, मामला मानपुर जनपद के ग्राम मुगवानी का है, जहां 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति 11 सालों से खुद को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है। इसके बावजूद, उसे जिंदा करने या बनाने वाला कोई नहीं है। आसपास के लोग भी हैरान हैं कि वह व्यक्ति जो उनके सामने जिंदा है, लेकिन सरकारी कागजों में उसे मृत बताया जा रहा है। बता दें कि पंचायत के अधिकारियों ने समग्र पोर्टल में इस वृद्ध को मृत घोषित कर दिया, जिसके कारण वह राशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहा है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
परेशान वृद्ध ने मीडिया को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ित के भाई ने भी पूरी घटना का विवरण दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल तक मामला पहुंचते ही अध्यक्ष ने सरकारी प्रणाली की विफलता की ओर इशारा करते हुए पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। वहीं, अपर कलेक्टर शिव गोविंद सिंह ने कहा कि यह मामला बेहद ही गंभीर है। यदि किसी जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित किया गया है, तो जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी  अनूपपुर। लंबे समय से नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता के द्वारा की जा रही थी जिसको लेकर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा देश की संसद में अपनी आवाज बुलंद की गई थी इसके साथ ही रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक नागपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई थी सांसद की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शहडोल से नागपुर के लिए यात्री ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है और इसके लिए बकायदे समय सारणी के साथ आदेश जारी किए गए हैं यह ट्रेन 14 अगस्त 2023 को नागपुर से 11:45 पर छूटेगी दूसरे दिन 12:20 पर यह ट्रेन शहडोल पहुंचेगी इस ट्रेन के चालू होने से शहडोल संसदीय क्षेत्र के अलावा कटनी जबलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी और इसका लाभ प्राप्त होगा शहडोल संसद के प्रयास से प्रारंभ हो रही ट्रेन को लेकर क्षेत्र की जनता ने उन्हें धन्यवाद ज्ञाप किया। नागपुर ट्रेन चलाई जाने के लिए लगातार शहडोल संसदीय क्षेत्र के जनप्रति...

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्वहमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रासब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्व हमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रा सब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन अनूपपुर / जिले की कुमारी दीपिका दुबे का चयन जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है । मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन द्वारा 44 वी सब जुनियर बालक एव बालिका वालीबाल चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन रामपुर जिला होशंगाबाद मे 17 मई से 19 मई तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता मे स्टेट रेफरी अतुल यादव के साथ शहडोल संभाग की तरफ से कु दिपिका दुबे ,प्रतीक्षा सिह, अंकित यादव ,हर्षित कुमार, अर्णव कुमार पटेल एवं शिवम राठौर ने भाग लिया था। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते कुमारी दीपिका दुबे का चयन मप्र टीम मे किया गया ,चयन की खबर से दीपिका के घर में खुशी का माहौल है। दीपिका के माता पिता का कहना है कि जब दीपिका का जन्म हुआ तो बिटिया के जन्म के कारण रिश्तेदारों ने 2 दिन खाना नहीं खाया था। लेकिन हमने संकल्प लिया कि हम अपनी बच्चिय...