Skip to main content

खरीफ की बोवनी: बीज को भूली सरकार : माकपा

खरीफ की बोवनी: बीज को भूली सरकार : माकपा

भोपाल। जून माह के आगमन से ही मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। पहली बारिश के साथ ही प्रदेश में खरीफ की फसल की बोवनी भी शुरू हो जाएगी, लेकिन प्रदेश भर में किसान अभी से बीजों के लिए भटक रहे हैं और सरकार चुनावों के बाद जीत हार के गणित में उलझ गई है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि मालवा निमाड़ का किसान कपास के बीज के लिए अभी से भटक रहा है। प्रदेश भर की बात करें तो धान, सोयाबीन, मक्का, बाजरा, ज्वार, कोदों, कुटकी, तुअर और उड़द की फसलों के लिए किसानों को बीज चाहिए और सरकार हाथ पे हाथ धरे बैठी है।

माकपा नेता ने कहा है कि हद तो हद तो यह है कि नियमानुसार अप्रैल के अंत तक ही कृषि विभाग यह योजना बना लेता है कि इस वर्ष खरीफ की कौन कौन सी फसल के लिए क्या लक्ष्य रखा गया ह। उस रकबे के अनुसार ही बीज की व्यवस्था की जाती है। भाजपा की नई नवेली सरकार के गठन के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि अभी तक कृषि विभाग खरीफ की फसलों के लिए लक्ष्य ही निर्धारित नहीं कर पाया है।

जसविंदर सिंह ने कहा है कि इससे सिर्फ किसानों के लिए बीज की अफरा तफरी ही नहीं मचेगी, बल्कि नकली बीज बेचने वाली कंपनियों का कारोबार भी पनपेगा। वे कालाबाजारी से किसानों को बीज बेचकर अपनी तिजोरियां भरेंगे। बाद में भलें ही वह बीज चाहे अंकुरित ही न हो, या फिर उस पर फल फूल न आएं।
 
माकपा नेता ने कहा है कि सरकार की इस लापरवाही को इस नजरिए से भी देखा जाना चाहिए कि यह बीज कंपनियों की सरकार के साथ सांठगांठ का परिणाम भी हो सकता है। अन्यथा यह कैसे हो सकता है कि खरीफ की फसल को लेकर सरकार के पास कोई योजना ही न हो?

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बीज की कालाबाजारी रोकने, प्रमाणित बीज सरकार द्वारा किसानों को तुरंत मुहैया कराने की मांग करते हुए कहा है कि अब भाजपा प्रदेश सरकार को चुनावी जोड़ घटाने की मनोस्थिति से बाहर आकर किसानों के संकट को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। 

जसविंदर सिंह
9425009909

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...