Skip to main content

पदयात्रा कर कोतमा नगर में महिला मोर्चा ने दिया मोदी गारंटी का संदेश शक्ति वंदन पदयात्रा कार्यक्रम का कोतमा नगर में हुआ आयोजन

पदयात्रा कर कोतमा नगर में महिला मोर्चा ने दिया मोदी गारंटी का संदेश

 शक्ति वंदन पदयात्रा कार्यक्रम का कोतमा नगर में हुआ आयोजन 
अनूपपुर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 5 मार्च 2024 को अनूपपुर जिले के विधानसभा कोतमा नगर में अटल चौपाटी में शक्ति वंदन पद यात्रा का भव्य कार्यक्रम का आयोजित किया गया ।भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कोतमा पुष्पेंद्र जैन ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा व्यवहार महिला मोर्चा की नेत्री सुनीता सिंह, उमा सोनी, छाया सोनी, संगीता सोनी, ज्योति सोनी, सीता तिवारी, संगीता माली सहित सैकड़ो महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित होकर कोतमा नगर में पदयात्रा निकालकर मोदी की गारंटी का संदेश जनता के बीच पहुंचा। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने कहा महिला शशक्तिकरण की दिशा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा व्यापक पैमाने पर कार्य किया गया है महिला शस्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए इसी प्रकार से हर जगह पर नारी शक्ति वंदन अभियान को देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने महिलाओ का मान बड़ाकर महिलाओ का जीवन आसान किया । 9 करोड़ परिवारों को मिला नल से जल देकर राहत दी 10 करोड़ उज्जवला योजना देकर महिलाओ को धुएं से मुक्ति दिलाई प्रधानमंत्री आवास योजना से तीन करोड़ महिलाओ को मालिकाना हक देकर महिलाओ को मजबूत किया नारीशक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओ का सम्मान बढाया । तीन तलाक के मामले सख्त कानून बनाकर मुसलिम महिलाओ राहत दी । 
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मातृत्व योजना से अवकाश में 12 सप्ताह से बढाकर 26 हफ्ते कर बहनों को राहत मिली मोदी जी की गारंटी पर महिलाओ को विश्वास है मोदी जी जो बोलते हैं गारंटी के साथ बोलते है और पूरा करते हैं भाजपा सरकार ने महिलाओं को हर क्षेत्र में प्राथमिकता देते हुए उनके जीवन में स्तर को उठाने का कार्य किया है ।शक्ति वंदन पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने कोतमा के अटल चौपाटी से रवाना किया जिसका नेतृत्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे ने करते हुए इस पदयात्रा को लेकर कोतमा नगर विभिन्न चौराहा और गलियों से होते हुए मोदी गारंटी का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में सेवा देने वाली महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी प्रस्तुत की।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...