Skip to main content

स्वच्छता प्रेरणा समारोह कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया

स्वच्छता प्रेरणा समारोह कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया

डूमरकछार/पौराधार - 05 मार्च 2024 को लाल परेड ग्राउंड भोपाल मे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य मे स्वच्छता प्रेरणा समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर परिषद डूमरकछार सभागार मे देखा व सुना गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से निकाय अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार चौरसिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, सभापति रवि सिंह,जीतेन्द्र चौहान,रंजीत वर्मा पार्षद चंदा देवी महरा पार्वती सिंह गोंड़ उपस्थित रहे ।
उक्त स्वच्छता प्रेरणा समारोह कार्यक्रम मे 8500 से अधिक नियुक्ति पत्रो का वितरण,भोपाल मेट्रो के 8 स्टेशनो का भूमिपूजन,नगरीय निकायो के विकास कार्यो के लिए 1000 करोड़ का आंतरण,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर लेखापाल रजनीश प्रसाद शुक्ला,परिषद के कर्मचारी हरीश सिंह,सत्यनारायण सोनी,अजय राम,अखिलेश सिंह परिहार,सत्येंद्र चौहान,तीरथ पनिका,विजय यादव,उत्तम कोल,प्रशांत केशरवानी, पवन गौतम,एजाज अहमद,विक्रम सिंह,सफाई मित्र सूरज,प्रकाश,रमेश,रोहित,राजन,शनि,भीम,सूरज बाल्मिक,चंदन,छिद्दू महिला सफाई कर्मी मीना,राजश्री सोनम रेखा तथा संधान ट्रस्ट के जय प्रकाश रवि,रामप्रवेश चौधरी समाजसेवी डॉ.योगेश पालीवाल,संजीत दूबे,सुजीत पाण्डेय,अरविन्द सिंह परिहार,राजेन्द्र महरा,दिवाकर सिंह,संजय नाहक,सतीश श्रीवास,विपिन दुबे सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक,सफाई मित्र,परिषद के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी  अनूपपुर। लंबे समय से नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता के द्वारा की जा रही थी जिसको लेकर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा देश की संसद में अपनी आवाज बुलंद की गई थी इसके साथ ही रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक नागपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई थी सांसद की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शहडोल से नागपुर के लिए यात्री ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है और इसके लिए बकायदे समय सारणी के साथ आदेश जारी किए गए हैं यह ट्रेन 14 अगस्त 2023 को नागपुर से 11:45 पर छूटेगी दूसरे दिन 12:20 पर यह ट्रेन शहडोल पहुंचेगी इस ट्रेन के चालू होने से शहडोल संसदीय क्षेत्र के अलावा कटनी जबलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी और इसका लाभ प्राप्त होगा शहडोल संसद के प्रयास से प्रारंभ हो रही ट्रेन को लेकर क्षेत्र की जनता ने उन्हें धन्यवाद ज्ञाप किया। नागपुर ट्रेन चलाई जाने के लिए लगातार शहडोल संसदीय क्षेत्र के जनप्रति...

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्वहमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रासब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्व हमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रा सब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन अनूपपुर / जिले की कुमारी दीपिका दुबे का चयन जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है । मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन द्वारा 44 वी सब जुनियर बालक एव बालिका वालीबाल चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन रामपुर जिला होशंगाबाद मे 17 मई से 19 मई तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता मे स्टेट रेफरी अतुल यादव के साथ शहडोल संभाग की तरफ से कु दिपिका दुबे ,प्रतीक्षा सिह, अंकित यादव ,हर्षित कुमार, अर्णव कुमार पटेल एवं शिवम राठौर ने भाग लिया था। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते कुमारी दीपिका दुबे का चयन मप्र टीम मे किया गया ,चयन की खबर से दीपिका के घर में खुशी का माहौल है। दीपिका के माता पिता का कहना है कि जब दीपिका का जन्म हुआ तो बिटिया के जन्म के कारण रिश्तेदारों ने 2 दिन खाना नहीं खाया था। लेकिन हमने संकल्प लिया कि हम अपनी बच्चिय...