Skip to main content

एक बार फिर जरूरी है अतिक्रमण के खिलाफ अभियान स्टेशन से बस स्टैंड सहित अन्य मार्ग एवं गलियां प्रभावित

एक बार फिर जरूरी है अतिक्रमण के खिलाफ अभियान स्टेशन से बस स्टैंड सहित अन्य मार्ग एवं गलियां प्रभावित
अनूपपुर । जिला मुख्यालय के शहर में बाहर से आने जाने वाले लोगों पर जिले को लेकर तमाम तरह के प्रश्न चिन्ह उभरने लगते हैं।
              देखा जा रहा है कि स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक एकमात्र प्रमुख मार्ग है।लेकिन यह मार्ग सदैव अतिक्रमण की चपेट में देखा जाता है।जिससे बाहर से आने-जाने वाले लोगों को,वाहन चालको सहित पद-यात्रियों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
                  एक तो शहर के दुकानदार प्रतिस्पर्धा की दौड़ में अपनी-अपनी दुकानों को सड़कों तक ले आते हैं।जिससे अच्छी चौड़ी सड़क भी पतली गली में तब्दील हो जाती है। वही आवारा घूमते पशु सबसे बड़ी दिक्कत है।वही देखा जाता है कि कोतवाली के पास से बस स्टैंड मार्ग पर तमाम वाहन एवं दुकान लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत प्रदान करती है।शासन के निर्देश पर कभी-कभार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है लेकिन धीरे-धीरे वह बंद हो जाता है।जिससे अतिक्रमणकारियो के हौसले बुलंदी पर सवार हो जाते हैं।
                  अतिक्रमण के चलते प्रमुख मार्गों पर एवं शहर की प्रमुख गलियों पर जाम सी स्थिति बन जाती है और यदि वाहन ने दुकानदारों के समान को छू दिया तो वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है।
                 जिला प्रशासन को चाहिए कि जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गो जिसमें स्टेशन से बस स्टैंड के साथ ही शहर के नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख मार्गो एवं गलियों को तत्काल अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।इसके लिए राजस्व,यातायात एवं पुलिस प्रशासन से सहयोग लेकर एक तरफ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की जाए जिससे आवागमन में किसी तरह की बाधा सामने ना आए। एवं आने जाने वाले लोगों को सुविधा मिलना प्रारंभ हो जाए।वही आवारा घूमते पशुओं पर अभियान चलाकर इन्हें कांजी हाउस में बंद कराया जाए एवं उनके मालिकों से अच्छा खासा जुर्माना वसूल किया जाए जिससे दोबारा वह अपने पशुओं को आवारा सड़कों पर ना छोड़े।

Comments

Popular posts from this blog

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी  अनूपपुर। लंबे समय से नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता के द्वारा की जा रही थी जिसको लेकर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा देश की संसद में अपनी आवाज बुलंद की गई थी इसके साथ ही रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक नागपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई थी सांसद की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शहडोल से नागपुर के लिए यात्री ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है और इसके लिए बकायदे समय सारणी के साथ आदेश जारी किए गए हैं यह ट्रेन 14 अगस्त 2023 को नागपुर से 11:45 पर छूटेगी दूसरे दिन 12:20 पर यह ट्रेन शहडोल पहुंचेगी इस ट्रेन के चालू होने से शहडोल संसदीय क्षेत्र के अलावा कटनी जबलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी और इसका लाभ प्राप्त होगा शहडोल संसद के प्रयास से प्रारंभ हो रही ट्रेन को लेकर क्षेत्र की जनता ने उन्हें धन्यवाद ज्ञाप किया। नागपुर ट्रेन चलाई जाने के लिए लगातार शहडोल संसदीय क्षेत्र के जनप्रति...

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्वहमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रासब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्व हमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रा सब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन अनूपपुर / जिले की कुमारी दीपिका दुबे का चयन जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है । मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन द्वारा 44 वी सब जुनियर बालक एव बालिका वालीबाल चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन रामपुर जिला होशंगाबाद मे 17 मई से 19 मई तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता मे स्टेट रेफरी अतुल यादव के साथ शहडोल संभाग की तरफ से कु दिपिका दुबे ,प्रतीक्षा सिह, अंकित यादव ,हर्षित कुमार, अर्णव कुमार पटेल एवं शिवम राठौर ने भाग लिया था। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते कुमारी दीपिका दुबे का चयन मप्र टीम मे किया गया ,चयन की खबर से दीपिका के घर में खुशी का माहौल है। दीपिका के माता पिता का कहना है कि जब दीपिका का जन्म हुआ तो बिटिया के जन्म के कारण रिश्तेदारों ने 2 दिन खाना नहीं खाया था। लेकिन हमने संकल्प लिया कि हम अपनी बच्चिय...