Skip to main content

अपराध पर रोक लगानें में कोतमा पुलिस पूरी तरह नाकाम, बढ़तें अपराध का मुख्य कारण क्रप्ट पुलिस कर्मी, अगर अपराध पर रोक नही लगा तो नगर की जनता करेगी थानें का घेराव

अपराध पर रोक लगानें में कोतमा पुलिस पूरी तरह नाकाम, बढ़तें अपराध का मुख्य कारण क्रप्ट पुलिस कर्मी, अगर अपराध पर रोक नही लगा तो नगर की जनता करेगी थानें का घेराव


ANUPPUR / KOTMA - नगर कोतमा में बीच बाज़ार दिन हो या रात चोरी लूट डकैती जैसी वारदात को अपराधियों द्वारा भयमुक्त होकर खुलेआम अंजाम दिया जा रहा वही कोतमा पुलिस एफआईआर दर्ज कर अपनें कर्तव्यों से पीछा छुड़ा रही ! 

बढ़तें अपराध का मुख्य कारण क्रप्ट पुलिस कर्मी - 

कोतमा थाना अंतर्गत बढ़ रहें अपराध का मुख्य कारण कुछ रिश्वत खोर पुलिस कर्मी है जो अपराधियों से मिलकर रिश्वत मोटी रकम लेकर अपराध को बढ़ावा दे रहें है ! कोतमा थानें में पदस्थ साल दो साल पुराने एएसआई एवं आरक्षक ये भलि भातिं जानतें है कि कोतमा थाना अंतर्गत कौन कौन व्यक्ति छुटपुट चोरी की घटना को अंजाम दे रहा साथ ही कौन कौन व्यक्ति अवैध कारोबार कर रहा ! कौन जुआ सट्टा क्रिकेट सट्टा खिला रहा ! कौन अवैध शराब बेच रहा कौन गांजा बेच रहा कौन पशु तस्करी कर रहा ! और कौन रेत पत्थर मुरुम मिट्टी का अवैध उत्खनन परिवहन कर रहा ! थाना क्षेत्र में चल रहें सारे अवैध कारोबार की जानकारी सालों से पदस्थ पुलिस कर्मियों को है लेकिन कोतमा थानें में पदस्थ पुरानें कुछ एएसआई आरक्षक इन अवैध कारोबारियों के हाथों अपना ईमान बेच चुके है ! जैसे ही जिलें की पुलिस या अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही करनें का प्लान बनाकर रेड मारने निकलतें है ! उससे पहलें ही इन भ्रष्ट रिश्वत खोर पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध कारोबारियों को होने वाली उक्त कार्यवाही की सूचना पहलें ही दे दी जाती है कि आज उच्च अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जानी है ! तो अवैध कारोबारी रिश्वत खोरों की उक्त सूचना पाकर एलर्ट हो जातें है ! फिर क्या अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही करनें वालें हाथ हमेशा की तरह खाली रहतें है ! 

लगातार हो रही चोरी लूट डकैती -

शातिर अपराधियों द्वारा लगातार चोरी लूट डकैती जैसी वारदात को अंजाम दिया जा रहा जिससेे नगर में भय का माहौल व्याप्त है ! आज नगर का कोई भी व्यक्ति अपनें आप को सुरक्षित महसूस नही कर रहा वो इसलिए कि अपराधी एक के बाद एक चोरी लूट डकैती की वारदात को लगातार अंजाम दे रहें है वही पुलिस अपराधियों तक पहोच ही नही पा रही ! आखिर क्या कारण है चोरों को पकड़नें में पुलिस नाकाम साबित हो रही तो बता दे कि पुलिस चोरी लूट डकैती की एफआईआर दर्ज कर अपराधियों की तलाश करनें बजाय कुछ पुराने रिश्वत खोर पुलिस कर्मी जाचं के बहाने अपनें बीट निकल जातें है और जिन अवैध कारोबारियों को संरक्षण दिए हुए है उनसे अवैध कार्य की वसूली करतें है ! अब नये नगर निरीक्षक अकेले करें तो क्या करें जो सिपाही आरक्षक एएसआई पूरे थाना क्षेत्र एवं अवैध कारोबारियों को जानता पहचानता है ! वो पुराने जानकर अनुभवी पुलिस कर्मी अवैध वसूली में मस्त है इसलिए कि चोर डकैतों को पकड़ने में पैसा थोड़ी मिलता है ! कार्यवाही सिर्फ वही हो रही जहाँ से गाधीं जी कृपा नही हो रही ! 

अगर अपराध पर रोक नही लगा तो नगर की जनता करेगी थानें का घेराव- 

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक महोदय को इस ओर ध्यान देना अतिआवश्यक है कि अगर समय रहतें रिश्वत खोर पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही सहित कोतमा नगर में बढ़तें अपराध पर रोक नही लगाया गया तो नगर की आमजनता व्यापारी नेतागण थानें का घेराव करेंगे ! साथ ही मध्यप्रदेश शासन एवं डीजीपी भोपाल तक पत्र लिखकर नगर के हालात से अवगत कराएंगे !

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...