जिले के औषधीय पौधों पर प्रोजेक्ट तैयार करने वाले केंद्रीय विद्यालय के छात्र शिवम ने राष्ट्रीय प्रतियो.में फहराया परचम
जिले के औषधीय पौधों पर प्रोजेक्ट तैयार करने वाले केंद्रीय विद्यालय के छात्र शिवम ने राष्ट्रीय प्रतियो.में फहराया परचम
अनूपपुर । विज्ञान एवं तकनीकी सम्प्रेषण राष्ट्रीय परिषद,विज्ञान एवं तकनीकी विभाग भारत सरकार के कार्यक्रम के तहत आगरा में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन की 31वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शहर स्थित केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर के छात्र शिवम सिंह ने विजयी होकर विद्यालय एवं शहर का नाम रोशन किया है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य डी.के.तिवारी ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों शिवम सिंह,सत्यम सिंह एवं आराध्या पाठक ने अंडरस्टैंडिंग इकोसिस्टम फॉर हेल्थ एंड वेल बीइंग थीम पर अनूपपुर के वनों में पाए जाने वाले औषधीय पौधों के ऊपर अपना प्रोजेक्ट तैयार किया।जिसके जरिये विभिन्न बीमारियों का सस्ता इलाज संभव है।इसी के साथ विद्यार्थियों ने आदिवासी समुदायों के मध्य कम्पोस्ट खाद के निर्माण तथा उसके उपयोग के लिए जन जागरूकता भी पैदा की।
विद्यालय की विज्ञान प्रभारी सुमन सेन गुप्ता ने बताया कि प्रोजेक्ट तैयार करने वाली टीम के प्रतिनिधि के रूप में शिवम सिंह ने सर्वप्रथम केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए जबलपुर रीजन के 50 विद्यालयों के मध्य जबलपुर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।तथा पी.एम.श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 ए. एफ.एस. आगरा में केंद्रीय विद्यालयों के लिए आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना स्थान बनाकर केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रतिनिधि के रूप में विज्ञान एवं तकनीकी विभाग,भारत सरकार द्वारा जनवरी महीने में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
छात्र शिवम सिंह की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षकों तथा अभिभवकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के अगले चरण में स्वर्णिम सफलता प्राप्त करने के लिए छात्र शिवम सिंह एवं उनकी टीम को शुभकामनाये दी।
Comments
Post a Comment