Skip to main content

खाद का संकट : सब्सिडी खत्म करने और कृषि और किसानों का संकट बढ़ाने की साजिश - माकपा

खाद का संकट : सब्सिडी खत्म करने और कृषि और किसानों का संकट बढ़ाने की साजिश - माकपा 
 भोपाल। रबी की फसलों की बुआई का जब सबसे महत्वपूर्ण समय निकल चुका है, तब भी प्रदेश में 63 लाख हेक्टेयर भूमि पर बोवनी होना अभी बाकी है। मगर देर से हो रही इस बोवनी के लिए किसान नहीं बल्कि सरकार की कृषि और किसान विरोधी नीतियां व प्रशासन और कालाबाजारियो का गठजोड़ ही जिम्मेदार है। 

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा कि इस साल रबी की फसल की बोवनी का 139.9 हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया था, जबकि अभी तक सिर्फ 77 लाख हेक्टेयर की ही बोवनी हो पाई है, 63 लाख हेक्टेयर भूमि पर खाद उपलब्ध न होने के कारण बोवनी नहीं हो पाई है। यह कुल भूमि का 48 फीसद है। उल्लेखनीय है कि सिंचित क्षेत्रों में गेहूं की बोवनी का समय 25 नवंबर तक होता है, इसके बाद बोए गए गेहूं की पैदावार 2 से 8 क्विंटल प्रति एकड़ गिर जाती है।  

माकपा नेता ने कहा है कि डीएपी खाद के बदले किसानों को अब एनपीके खाद उठाने के लिए कहा जा रहा है। इसके पीछे भी मोदी सरकार की गहरी साजिश है। एक तो डीएपी का खाद का बोरा 1350 रुपए का आता है जबकि एनपीके का बोरा 1600 रुपए का आता है। दूसरा डीएपी खाद पर सरकार को सबसे अधिक सब्सिडी देनी पड़ती है। इसकी खपत को खत्म कर सरकार सब्सिडी को खत्म करना चाहती है।  

जसविंदर सिंह ने कहा है कि सरकार ने इसी साल सुपर फास्फेट सहित फास्फेट की सारी किस्मों पर 150 रुपए प्रति बैग की वृद्धि की है। पोटेशियम खाद का बोरा तो 1800 रुपए तक का हो गया है। महँगाई के साथ ही किसानों के सामने यह संकट भी है कि भूमि का संतुलन बनाए रखने के लिए उन्हें यह जानकारी ही नहीं है कि उन्हें इसके लिए कौन सा खाद डालना है। प्रधानमंत्री सोयल हेल्थ कार्ड एक और जुमला बन कर रह गया है, या तो भूमि की जांच नहीं होती है और हो भी जाती है तो सालों तक उसकी रिपोर्ट नहीं मिलती है। 

 माकपा नेता ने कहा है कि यह दोनों ही साजिशें कृषि संकट को बढ़ाने और उनकी जमीनें कॉरपोरट कंपनियों को सौंपने की साजिश का हिस्सा हैं।  

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने किसानों को तुरंत खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा है कि प्रशासन को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी मांग की है। 

जसविंदर सिंह 
दिनांक 28 नवंबर 23 
9425009909

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...