Skip to main content

बैंक के शाखा प्रबंधक की मनमानी जोरों पर,दलाली प्रथा को दे रहे हैं बढ़ावा, हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ

बैंक के शाखा प्रबंधक की मनमानी जोरों पर,दलाली प्रथा को दे रहे हैं बढ़ावा
, हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ 

राजनगर कालरी- कोयलांचल क्षेत्र पौराधार में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा रामनगर कॉलरी के नाम से संचालित है,बैंक के शाखा प्रबंधक के द्वारा नियमों के विपरीत काम किया जा रहा है और साथ ही बैंक के ग्राहकों /उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार भी किया जाता है,नगर परिषद डूमरकछार के अंतर्गत यह एक मात्र बैंक है, शासन के विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन भी इसी बैंक के माध्यम से होता है,नगर परिषद डूमर कछार में शासन की योजनाओं एवं अन्य योजनाओं के तहत भी लोन प्रदाय किए जाते हैं जो स्थानीय बैंक के माध्यम से होता है,साथ ही बैंक में अन्य कार्यों के लिए कालरी कर्मचारी भी बैंक पहुंचते हैं तो शाखा प्रबंधक के द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया जाता है।

स्टेटमेंट के नाम पर की गलत कटौती:-
शाखा रामनगर कालरी के उपभोक्ता अखिलेश सिंह ने बताया कि मैं बैंक में स्टेटमेंट लेने गया तो महज कुछ पन्नों के प्रिंट आउट लेने के लिए ₹1200 मुझे देने के लिए कहा गया तब मैंने प्रिंट आउट निकालने और स्टेटमेंट लेने से मना कर दिया,स्टेटमेंट तो मैंने नहीं लिया लेकिन मेरे खाते से लगभग 1020 काट लिए गए, जब मैं शाखा प्रबंधक के पास इस विषय पर जानकारी लेने गया तो मुझे कहा गया कि आपने स्टेटमेंट लिया है,मैंने कहा मैंने नहीं लिया है फिर भी मेरे खाते से राशि कटौती की गई है तब शाखा प्रबंधक आग बबूला हो गए
और मेरे साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने लगे साथ ही कहा कि जहां जो मेरा शिकायत करना है कर दो 
जंहा मेरा जो बिगाड़ना है बिगाड़ लो, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता
मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा,हालांकि इस बात की शिकायत अखिलेश सिंह ने बैंक के उच्च अधिकारियों को कर दी है।

स्ट्रीट वेंडर योजना का भी नहीं दिया जा रहा लाभ:-

 वहीं दूसरी तरफ स्वरोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना स्ट्रीट वेंडर के तहत दर्जनों हितग्राहियों ने नगर परिषद कार्यालय में आवेदन किया है उन आवेदनों को पूर्ण कर नगर परिषद के द्वारा स्थानीय बैंक को भेजा गया है सभी दस्तावेज पूर्ण होने के बावजूद स्ट्रीट वेंडर एवं अन्य योजनाओं का लाभ स्थानीय बैंक के द्वारा नहीं दिया जा रहा है,इस संबंध में भी शिकायतकर्ता राम प्रवेश चौधरी ने भी विभिन्न स्तरों पर शाखा प्रबंधक के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है।

दलाल हैं हावी उपभोक्ता हैं परेशान:-

 शाखा प्रबंधक की मनमानी से जहां शासन की योजनाओं से संबंधित हितग्राहियों को राशि प्रदान नहीं की जा रही है वंही दूसरी तरफ बैंक के ग्राहकों/ उपभोक्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक और स्टाफ का ज्यादा मन यहां लोन पास करने में और दलालों के द्वारा ले गए कामों को करने में ज्यादा मन लगता है ,तभी तो शाखा में यह आलम है कि शाम 5:00 बजते ही दलालों का जमावड़ा बैंक में लग जाता है आलम यह है कि कोई भी काम आपको कराना है तो आप दलालों के माध्यम से बैंक आइये सुविधा शुल्क के रूप में दलाल को पैसा दीजिए और आपका बैंक सम्बंधित काम हो जाएगा अगर आप बिना दलाल के बैंक जाते हैं तो आपको कई असुविधाओं का सामना भी करना पड़ता है।

फिक्स्ड की बजाय कर दी जाती है एलआईसी :-

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोल इंडिया से सेवानिवृत्त कई कर्मचारी स्थानीय शाखा में फिक्स्ड के रूप में राशि को जमा करने आते हैंबैंक के द्वारा उनका एलआईसी कर दिया जाता है, ग्राहक के द्वारा फिक्स्ड का प्रमाण पत्र मांगने पर बैंक के द्वारा गुमराह किया जाता है और एलआईसी हो गई है यह उपभोक्ता को तब पता चलता है जब एलआईसी का बाउंड घर पर आता है या बैंक द्वारा बाउंड ग्राहक को प्रदाय किया जाता है,ऐसे भी कई उपभोक्ता हैं जो बैंक के इस तरह के कारनामों के शिकार हुए है,सवाल यह उठता है कि जब उपभोक्ता फिक्स्ड डिपाजिट करने के लिए शाखा में आता है तो आप किस अधिकार से बैंक के ग्राहकों को एलआईसी की पॉलिसी बेच रहे हैं,भोले भाले और सीधे-साधे उपभोक्ताओं के साथ बैंक के शाखा प्रबंधक,कर्मचारियों एवं दलालों के द्वारा भ्रष्टाचार एवं गबन के कई और भी मामले है।

इनका कहना है:-

बैंक के विरुद्ध कई प्रकार की शिकायतें ग्राहकों/उपभोक्ताओं ने मेरे समक्ष भी की है, शासन की योजनाओं के संचालन में भी स्थानीय बैंक के द्वारा पूर्ण सहयोग नहीं किया जाता है। साथ ही बैंक में दलाली की खबरें भी लगातार मिल रही है इस संबंध में बैंक के उच्च अधिकारियों के समक्ष मेरे द्वारा शिकायत प्रस्तुत की जाएगी ताकि बैंक के ग्राहकों को समुचित लाभ मिल सके और बैंक के अधिकारियों सहित दलाली प्रथा पर अंकुश लग सके।
डॉ. सुनील कुमार चौरसिया अध्यक्ष
 नगर परिषद डूमरकछार

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...