Skip to main content

भगवा पार्टी अनूपपुर नगरपालिका के महिला प्रकोष्ठ के बने अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती संतोष दुबे लोगों ने दी बधाइयां

भगवा पार्टी अनूपपुर नगरपालिका के महिला प्रकोष्ठ के बने अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती संतोष दुबे लोगों ने दी बधाइयां
अनूपपुर । भारतीय गण वार्ता भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला और राष्ट्रीय महामंत्री मुरारीलाल पांडे के निर्देशानुसार एवं प्रदेश सचिव सुजीत मिश्रा की सहमति से जिला भगवा कमेटी के अध्यक्ष कमलेश द्विवेदी के द्वारा महिला बाल विकास विभाग से सेवानिवृत्त एडवोकेट जुझारू एवं समाज सेवक श्रीमती संतोष दुबे को भगवा पार्टी के अनूपपुर नगर के महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष दायित्व के पद पर मनोनयन पत्र देकर नियुक्त किया गया है । जिला अध्यक्ष कमलेश द्धिवेदी ने कहा कि एडवोकेट श्रीमती संतोष दुबे नगरपालिका अनूपपुर मे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत कर अधिक से अधिक महिला मतदाताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। वही एडवोकेट श्रीमती संतोष दुबे ने कहा कि भगवा पार्टी ने मुझे अनूपपुर नगर पालिका क्षेत्र महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का दायित्व दी है ,हम उसे बखूबी निभाएंगे.और पूरे नगरपालिका अनूपपुर क्षेत्र मे भगवा पार्टी के उद्देश्यो को लोगों तक पहुचाकर जोड़ने का प्रयास करुंगी । इस अवसर पर पार्टी के सभी सम्मनित सदस्यों ने शुभकामनाये प्रेषित करते हुए एड श्रीमती संतोष दुबे से उम्मीद की गई है कि आप अनूपपुर नगरपालिका क्षेत्र अन्तर्गत में भगवा पार्टी को मजबूत करेंगे और अनूपपुर नगरपालिका के समस्त वार्डों का दौरा कर भगवा पार्टी के उद्देश्यों एवं भारतीय जनता पार्टी और काँग्रेस के जन विरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे । और अपने कार्यों से संबंधित जानकारी की रिपोर्ट जिला भगवा अध्यक्ष को प्रेषित करेगे। एड श्रीमती संतोष दुबे की नियुक्ति पर जिला भगवा कमेटी अनूपपुर जिलाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, जिला शहडोल के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला अनूपपुर उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, गंभीर सिंह सेंगर, , कार्यलय मंत्री संदीप जिला प्रचार मंत्री जयप्रकाश मिश्रा सेेक्टर अध्यक्ष खाड़ा प्रियेश तिवारी ,प्रवीण शर्मा , युवा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष समीर खान ,श्रीमती निराशा सिंह, श्रीमती श्वेता नामदेव श्रीमती चमेली देवी श्रीमती पार्वती , श्रीमती नीलम तिवारी, श्रीमती प्रीति मिश्रा श्रीमती पूजा सिंह श्रीमती निराशा सिंह श्रीमती सुभद्रा मेहरा श्रीमती प्रमिला गोस्वामी श्रीमती संजू तिवारी श्रीमती नेमवती सिंह श्रीमती शकुन पोल श्रीमती नर्मदा सिंह श्रीमती सीमा सिंह धर्मेंद्रकांत तिवारी , श्रीमती सुभद्रा, अनिल राठौर, विजय राठौर ,सूरज राठौर,जवाहरलाल साहू, सचिन तिवारी, मनोज साहू,बसंत लाल साहू, रामप्रसाद राठौर रवि केवट श्रीमती रेखा द्धिवेदी,कुँवर सिंह परिहार, के.के.सिंह परिहार, निरंजन यादव, रामजी राठौर, शहीद खान,रामसजीवन गौतम,राजकुमार सोनी, प्रकाश कुशवाहा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...