Skip to main content

ऐ भूख तू अभी परेशान न हो शांत बैठ, रोटी के लिए नहीं मिलेगी मजदूरी, जिम्मेदार अफसर चुनाव में ब्यस्त हैं - जुगुल राठौर।

ऐ भूख तू अभी परेशान न हो शांत बैठ, रोटी के लिए नहीं मिलेगी मजदूरी, जिम्मेदार अफसर चुनाव में ब्यस्त हैं ---------- जुगुल राठौर।

जैतहरी, मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी में काम किया मजदूर, मजदूरी के लिए दर-दर ठोकरें खाता घूम रहा हैं । श्रमिक वकील खान पिता नफील खान सहित कन्हैया लाल, मनोज राठौर, गेंदलाल राठौर ने, मोजर बेयर पावर प्लांट के ठेकेदार जेपी इंजीनियरिंग एंड बॉडीबिल्डिंग के नियोजन एवं देखरेख में 20 मार्च 2023 से 13 मई 2023 तक लगातार 12 घंटा काम किया है किंतु ठेकेदार जेपी इंजीनियरिंग के द्वारा आज दिनांक तक मजदूरों के मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जुगुल किशोर राठौर ने देते हुए बताया कि मजदूरों का मजदूरी भुगतान साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक होना कानून में उल्लेख है लेकिन कानून का राज्य चलाये जाने की बात करना अपराध हो गया है। हमारे जिम्मेदार अफसर जिनका की वेतन लाखों रुपए महीना के साथ साथ नाना प्रकार की सुविधाएं सहित ऊपरी आमदनी भी कोई कम नहीं होता वह बेरोजगार एवं भूखे लोगों की भूख को कैसे समझ पाते कि भूख की तड़फ क्या होती है।
श्रमिक वकील खान का कहना है कि रूम का किरायेदार किराया समय में नहीं मिलने के कारण कमरा खाली करवा दिया है ,और ऐसे मौका का फायदा उठाते हुए ठेकेदार के प्रतिनिधि अब मोल भाव पर उतारू हो गया कि वह ओवर टाइम का सामान्य कार्य के बराबर लेना है तो ले ले अन्यथा वह भी मिलने वाला नहीं है ।चूंकि मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है कोई भी अधिकारी के पास मजदूर की बात सुनने का समय नहीं है । ऐसे हालात में मजदूर के पास अपना और अपने परिजनों के भूख को कैसे मनाएं यह सबसे बड़ी मुश्किल है। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए श्रीमान श्रम पदाधिकारी जिला अनूपपुर के द्वारा कार्यालयीन पत्र क्रमांक 294 दिनांक 1 अगस्त 2023 को प्रबंधक मोजर बेयर पावर प्लांट को पत्राचार करते हुए भुगतान करवाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था । किंतु श्रम पदाधिकारी के स्मरण पत्र जिसमें तीन दिवस के अवधि के भीतर भुगतान करने का आदेश जारी किया गया था वह अवधि कब समाप्त होगा, उनके अवधि समाप्त होने तक मजदूरों का भूख इन्तजार कर पाएगा या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। पर इतना जरूर है कि इस तरह का हालात इससे पहले मजदूरों के कभी नहीं देखा गया है।पत्र का भी प्रबंधन को कोई असर हो रहा है या नहीं शवाल के गर्भ में छिपा हुआ है ।
 श्रमिक वकील खान का पुत्र कैंसर से पीड़ित है उसके इलाज में हर महीने 10 से 15000 रुपए खर्च होता है । इलाज कैसे हो यह भी मुश्किल है।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...