Skip to main content

बैरीबांध में रोड के किनारे घंटों शव वाहन का इंतजार करते रहे परिजन,कलेक्टर के हस्ताक्षेप पर दो घन्टें में पहुंचा शव वाहन,फांसी लगाकर नाबालिक ने की रही आत्महत्या

बैरीबांध में रोड के किनारे घंटों शव वाहन का इंतजार करते रहे परिजन,कलेक्टर के हस्ताक्षेप पर दो घन्टें में पहुंचा शव वाहन,फांसी लगाकर नाबालिक ने की रही आत्महत्या
अनूपपुर/10/अक्टूबर/कोतवाली थाना अनूपपुर के बैरीबांध गांव के समीप एक 17 वर्षीय नाबालिक युवक ने मंगलवार की सुबह काम की तलाश में बाहर जाने से मां -पिता के मना करने पर खेतों के पास मंगलवार फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा एवं माता-पिता एवं अन्य गवाहों के बयान दर्ज किया इस बीच जिला चिकित्सालय अनूपपुर से शव वाहन मांगे जाने पर निरंतर दो घंटे इंतजार,बहाना -बाजी करने पर शव वाहन के ना पहुंचने से गुस्साए ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच को बताया जिस पर सरपंच ने अनूपपुर कलेक्टर को फोन कर स्थिति से अवगत कराये जाने पर कलेक्टर के हस्ताक्षेप पर 2 घंटे से अधिक समय बाद जिला अस्पताल का वही शव वाहन पहुंच सका इसके पूर्व घंटो तक मेन रोड के किनारे शव रख कर परिजन एवं ग्रामीण इंतजार करते रहे हैं जिसे देख मुख्य मार्ग में चलने वाले वाहनों एवं राहगीरों की भीड़ लगी रही है जिले की लचर व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कोसते रहे एवं अधिकारियों एवं नेताओं को फोन लगाते रहे हैं पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल भेज कर ड्यूटी डॉक्टर से पी,एम,कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौप कर जांच की।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जमुडी के घोघराटोला निवासी अमर सिंह का 17 वर्षीय नाबालिक पुत्र रवि सिंह जो विगत दो-तीन वर्षों से कक्षा 8 की पढ़ाई करने बाद गांव में ही इधर-उधर घूमता रहा है विगत कई दिनों से गांव के अन्य साथियों के साथ बाहर जाकर काम की तलाश को लेकर माता-पिता से अनुमति मांगता रहा जिस पर पिता अमर सिंह एवं मोहनबती द्वारा बाहर जाने से इस कारण मना कर रहे थे कि अभी तुम नाबालिक एवं छोटे हो काम करने लायक नहीं हो अभी पढ़ाई लिखाई करो जिससे नाराज नाबालिक मंगलवार की सुबह गांव के ही एक अपने साथी ललन सिंह उम्र 17 वर्ष के साथ प्रतिदिन की तरह सुबह घूमने-दौड़ने के लिए जमुड़ी से बैरीबांध के पास कल्छीनाला आकर दिशा मैदान जाने के लिए पहुंचकर दिशा मैदान जाने बाद मृतक रवि ने अपने मित्र ललन को कहा कि मैं फांसी लगाने जा रहा हूं इस बीच ललन के मना करने व कारण पूछने पर वह कुछ नहीं बोलते हुए तेजी से नाला के दूसरी ओर जाने लगा जिस पर ललन दौड़कर रवि के घर जाकर मां मोहनवती को बताया कि वह फांसी लगाने जाने की जिद करते हुए तेजी से गया है इस बीच नाराज पुत्र की तलाश में पिता एवं पड़ोस के अन्य लोग अनूपपुर रेल्वे स्टेशन सुबह आए रहे जिसके नहीं मिलने वह रास्ते में पूछने पर रवि के घर की ओर जाने की बात बताई रही के बताए जाने पर मां मोहनवती ललन के साथ पुत्र को खोजने कल्छीनाला के पास गए तो देखा कि रवि एक छुईला के पेड़ की ढगाल में अपनी टी-शर्ट को ढगाल एवं गर्दन में बांधकर फांसी में लटका मृत स्थिति मे देखा जिसे देख मां रवि के शव को पकड़ कर रोने,लिपटने लगी जिससे शर्ट के फट जाने से रवि का शव जमीन में गिर गया घटना की जानकारी पिता एवं अन्य को दिए जाने पर लोग इकट्ठा हुए इसके बाद कोतवाली थाना अनूपपुर में घटना की सूचना दिए जाने पर सहायक निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा,आरक्षक कपिल सोलंकी के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा मां,पिता,ललन सिंह आदि के बयान दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ की इस दौरान पुलिस द्वारा जिला अस्पताल अनूपपुर चौकी में फोन कर मृतक के शव को जिला चिकित्सालय अनूपपुर ले जाने हेतु शव वाहन भेजने की बात की जिस पर शव वाहन का चालक घंटो तक तेल नहीं है,गाड़ी ठीक नहीं है जैसे अनेकों बहाना करता रहा पुलिस एवं ग्रामीणों ने मृतक के शव को अनूपपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य बैरीबांध के उप स्वास्थ्य केंद्र के पास लाकर शव वाहन का इंतजार करते रहे शव वाहन के न आने पर गांव एवं निकलने वाले आटो व अन्य वाहनो से अनूपपुर जिला अस्पताल तक मृतक के शव ले जाने का आग्रह किया गया इस बीच कोई वाहन चालक तैयार न होने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत जमुडी के सरपंच प्रतिनिधि संतोष सिंह उईके को जानकारी देते हुए शव वाहन या अन्य वाहन ला जाने की बात कहने पर संतोष सिंह द्वारा अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ से फोन पर चर्चा कर स्थिति से उन्हें अवगत कराते हुए शव वाहन हेतु निर्देशित करने का आग्रह किया जिसके एट घंटे बाद कलेक्टर अनूपपुर की हस्ताक्षेप पर शव वाहन पहुंच सका जिला अस्पताल अनूपपुर का शव वाहन को लेकर आए दिन मृतकों के परिजन एवं सबसे ज्यादा पुलिस परेशान रहती है जिससे कभी भी अशांति की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है दो घंटे बाद शव वाहन आने पर मृतक के शव को जिला अस्पताल अनूपपुर भेजकर पुलिस ने पी,एम,कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की, पुलिस कार्यवाही के बाद से दो घंटे से अधिक समय तक पुलिस,मृतक के परिजन ग्रामीण जन सिर्फ शव वाहन का इंतजार करते रह गए।
 रिपोर्ट-शशिधर अग्रवाल अनूपपुर

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।