Skip to main content

मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी के प्रबंधन की तानाशाही से परेशान हैं श्रमिक, श्रम पदाधिकारी अनूपपुर के पत्राचार का कोई असर नहीं -- जुगुल राठौर।

मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी के प्रबंधन की तानाशाही से परेशान हैं श्रमिक, श्रम पदाधिकारी अनूपपुर के पत्राचार का कोई असर नहीं -- जुगुल राठौर।

जैतहरी, मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी में काम किया मजदूर, मजदूरी के लिए दर-दर ठोकरें खाता घूम रहा हैं । श्रमिक वकील खान पिता नफील खान सहित कुल चार मजदूरों ने, मोजर बेयर पावर प्लांट के ठेकेदार जेपी इंजीनियरिंग एंड बॉडीबिल्डिंग के नियोजन एवं देखरेख में 20 मार्च 2023 से 13 मई 2023 तक लगातार 12 घंटा काम किया है किंतु ठेकेदार जेपी इंजीनियरिंग के द्वारा आज दिनांक तक मजदूरों के मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जुगुल किशोर राठौर ने देते हुए बताया कि श्रमिकों के द्वारा हमारे यूनियन कार्यालय में दिनांक 9 जून 2023 को उपस्थित होकर मजदूरी एवं ओवर टाइम का भुगतान करवाए जाने हेतु आवेदन किया था ।जिसके संबंध में यूनियन ने 12 जून 2023 को परियोजना प्रमुख मोजर बेयर पावर प्लांट को पत्राचार करते हुए भुगतान करवाए जाने हेतु आवेदन किया था किंतु मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन जो कि लूट, खसोट एवं बेईमानी से गले तक डूबी हो , ऐसे बेईमान प्रबंधन से यह उम्मीद कैसे की जा सकती है कि आवेदन निवेदन उसके सामने कोई मायने रखता है ।
 यूनियन के द्वारा पत्राचार करने पर प्रबंधन का जब कोई असर नहीं हुआ तो दिनांक 27 जुलाई 2023 को श्रीमान श्रम पदाधिकारी श्रम संभाग जिला अनूपपुर को पत्राचार करते हुए भुगतान करवाए जाने हेतु अनुरोध किया गया था । जिस पत्र पर कार्यवाही करते हुए श्रीमान श्रम पदाधिकारी जिला अनूपपुर के द्वारा कार्यालयीन पत्र क्रमांक 294 दिनांक 1 अगस्त 2023 को प्रबंधक मोजर बेयर पावर प्लांट को पत्राचार करते हुए भुगतान करवाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था । किंतु श्रम पदाधिकारी के पत्र का भी प्रबंधन को कोई असर नहीं हुआ अंततः श्रीमान श्रम पदाधिकारी जिला अनूपपुर के द्वारा अत्यंत खेद जताते हुए पुनः पत्राचार कर तीन दिवस के भीतर भुगतान करवाए जाने हेतु स्मरण पत्र 26 सितंबर 2023 को जारी किया गया है । किंतु स्मरण पत्र का भी मोजर बेयर पावर प्लांट के प्रबंधन पर कोई असर होते हुए दिखाई नहीं दे रहा है ।
 श्रमिक वकील खान का कहना है कि उसके पुत्र कैंसर से पीड़ित है इसके इलाज में हर महीने 10 से 15000 रुपए खर्च होता है छत्तीसगढ़ का रहने वाला है । श्रमिक जैतहरी में रूम किराए से लेकर रहता है किराएदार रोज दिन कमरा किराए के लिए परेशान करता है किंतु यह सारी बातें मोजर बेयर पावर प्लांट के प्रबंधन को जानकारी होते हुए भी कोई असर होता नहीं दिखाई दे रहा है । प्रबंधन मोजर बेयर पावर प्लांट का यह कृत्य घृणित एवं निंदनीय है जिसकी जितनी ज्यादा निंदा किया जाए वह कम होगी ।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...