Skip to main content

भगवा पार्टी के ध्यानाकर्षण के बाद जिला प्रशासन ने प्राथमिक शाला पटना का भवन निर्माण हेतु 27.09 लाख स्वीकृत,जिलाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी के द्वारा किया गया भूमि पूजन।

भगवा पार्टी के ध्यानाकर्षण के बाद जिला प्रशासन ने प्राथमिक शाला पटना का भवन निर्माण हेतु 27.09 लाख स्वीकृत,
जिलाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी के द्वारा किया गया भूमि पूजन।
अनूपपुर। जिला प्रशासन ने प्राथमिक विद्यालय पटना के कन्या भवन विहीन हेतु 3 अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 27.09 लाख स्वीकृत की गई है। ज्ञात हो कि भारतीय गण वार्ता भगवा पार्टी के द्वारा दिनांक 5 अक्टूबर को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसको संज्ञान में लेकर जिला कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के द्वारा कन्या विद्यालय के लिए तीन अतिरिक्त कक्षों का स्वीकृत प्रदान करते हुए तत्काल प्रभाव से 8 तारीख को भवन का लेआउट कराके और पंचायत द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ भवन निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवा पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश द्विवेदी ने कहा कि यह ग्राम पंचायत पटना की जीत है और मैं भगवा पार्टी की तरफ से जिला कलेक्टर अनूपपुर को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और यह उम्मीद करता हूं ज्ञापन मे अन्य दो मांगे महाविद्यालय तथा उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए भी शासन स्तर से खोलवाने का लाभ ग्राम पटना कला वासियों दिलाने के कार्य करेंगे।भूमि पूजन के समय विशिष्ट अतिथि भगवा पार्टी के राष्ट्रीयसचिव मुरारी लाल पांडे अध्यक्षता सरपंच तिजिया बाई बैगा, उपसरपंच लवकेश सिंह जिला उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, चौहान सिंह राणा, अनिल सिंह हेमंत विश्वकर्मा, राजू सिंह चंदेल, अशोक प्रजापति ,अनिल सिंह चौहान, भगवा पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री संदीप गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।