Skip to main content

दूसरों की सहायता ही जीवन का लक्ष्य है l-धनंजय सिंह

दूसरों की सहायता ही जीवन का लक्ष्य है l-धनंजय सिंह
 अनूपपुर l दूसरों की सहायता ही मेरे राजनिति जीवन का लक्ष्य है l उक्ताश्य का वक्तव्य नगर परिषद बनगवां राजनगर के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह उर्फ़ मुन्ना भैया जी ने इण्टक के मंच से मज़दूर सभा को संबोधित करते हुये कहा l श्री सिंह ने कहा कि आज मैं भाई विक्रमा सिंह जी का हृदय की गहराई से धन्यवाद इस मंच के माध्यम से देता हूँ कि मज़दूर कांग्रेस में राजनगर के एक उर्जावान व्यक्ति मनोज सिंह चन्देल को मज़दूर कल्याण की दिशा में काम करने की जिम्मेदारी दिये l मध्यप्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी त्रिपाठी जी के मंशानुसार प्रदेश इण्टक के सचिव विक्रमा सिंह जी एवं जिला इण्टक अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह परिहार के प्रयास से नगर परिषद वनगवाँ राजनगर के इण्टक अध्यक्ष मनोज सिंह चन्देल कल 20/09/2023 राजनगर मधुबन क्लब में संगठन विस्तार एवं मजदूरों के हित में एक सूत्र में बांधकर चलना एवं सभी के सुख-दुख में सहभागिता निभाने के लिए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की पहली प्राथमिकता के तहत बैठक आहुति किया गया l राजनगर नगर परिषद के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य के आसंदी पर विराजमान रहे l वही विशिष्ठ आतिथ्य प्रदेश सचिव विक्रमा सिंह जी और कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेंद्र सिंह जी परिहार जिला अध्यक्ष अनूपपुुर ने किया l कार्यक्रम का संचालन रामप्रमोद साहू इण्टक के ब्लाक कोतमा अध्यक्ष एवं राजनगर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज सिंह चन्देल ने किया l समेश यादव नगर अध्यक्ष बिजुरी एवं अजय कुमार चतुर्वेदी कोतमा नगर अध्यक्ष इण्टक सहित अन्य ने कार्यक्रम में शिरक्त किये l जिसमें अशोक तिवारी, सोनू सिंह, ओमकार सिंह, तेजभान सिंह, कोमल प्रसाद चन्द्रा, उमेश प्रजापति, संजीव प्रजापति, जीतेंद्र पटेल रामनिवास तिवारी, सुरेन्द्र यादव, राजकुमार यादव, जमुना रज्जक, बिहारी लाल,विद्याशंकर यादव, विजेश गुप्ता, मनोज कुमार यादव, गोलू पनिका, राममिलन पनिका, श्रीमति सीता महरा, प्रेमवती, बेला जी, रामबाई पनिका, लल्ली देवी, श्रीमति सुशीला सिंह ,हेमाजी, योगेश चन्द्रा आदि शामिल रहे l

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...