Skip to main content

पत्रकारों के हित में मुख्यमंत्री की घोषणा स्वागत् योग्य, सच्चे पत्रकार मित्र हैं शिवराज सिंह चौहान -- मनोज द्विवेदी

सच्चे पत्रकार मित्र हैं शिवराज सिंह चौहान -- मनोज द्विवेदी

 पत्रकारों के हित में मुख्यमंत्री की घोषणा स्वागत् योग्य

अनूपपुर / मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सच्चे अर्थों में पत्रकारों के शुभ चिंतक हैं । पिछले 15 वर्षों में उनके विभिन्न अवसरों पर लिये गये निर्णयों से यह तथ्य मजबूती से स्थापित हुआ है। भोपाल में आयोजित पत्रकार समागम के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्रकारों के हित में बहुत से कल्याणकारी निर्णयों की घोषणा की है। इन्हे शीघ्र लागू किया जाना स्वागत् योग्य कदम है। जिले के वरिष्ठ पत्रकार , स्थानीय दैनिक समाचार पत्र के संपादक एवं भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पत्रकारों के हित में लिये गये निर्णयों का स्वागत् करते हुए उनके प्रति अभार प्रकट करते हुए उन्हे धन्यवाद प्रेषित किया है। प्रदेश के सभी पत्रकारों को शुभकामनाएँ देते हुए श्री द्विवेदी ने कहा कि पिछले 15 वर्ष में अनेक अवसरों पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हमारे ध्यानाकर्षण पर पत्रकारों के हित में बहुत से कार्य किये हैं। पत्रकार समागम 2023 में मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि 
बीमा कंपनी द्वारा इस साल प्रीमियम राशि में की गई 27% की वृद्धि की अतिरिक्त राशि भरेगी राज्य सरकार । 65 वर्ष से अधिक आयु वाले पत्रकारों एवं उनकी पत्नी के बीमा का पूरा प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी।
बीमा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर से बढ़ाकर 25 सितम्बर हुई ।पत्रकारों और उनके आश्रितों के उपचार हेतु मिलने वाली आर्थिक राशि में हुई वृद्धि । सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता राशि ₹20 हजार से बढ़ाकर की गई ₹ 40 हजार। गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता राशि ₹50 हजार से बढ़ाकर की ₹1 लाख | प्रदेश के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों को प्रतिमाह दी जाने वाली सम्मान निधि ₹10 हजार से बढ़कर हुई ₹20 हजार ।
 सम्मान निधि प्राप्त करने वाले पत्रकार के निधन पर उनकी पत्नी को मिलेगी एकमुश्त ₹8 लाख की सहायता राशि । भोपाल के मालवीय नगर में बनेगा पत्रकार भवन, स्टेट मीडिया सेंटर के रूप में किया जायेगा विकसित, पत्रकारों के लिए होंगी आधुनिक सुविधाएं । अधिमान्य पत्रकारों को आवास ऋण ब्याज अनुदान योजना में अधिकतम ऋण राशि 25 लाख से बढ़ाकर 30 लाख की जायेगी । अधिमान्य पत्रकारों के बच्चों की शिक्षा के लिए बैंक लोन पर 5% ब्याज अनुदान 5 साल के लिए राज्य सरकार भरेगी। छोटे शहरों एवं कस्बों के पत्रकारों को आवश्यकतानुसार भोपाल में डिजिटल तकनीकी प्रशिक्षण माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के सहयोग से दिलाया जाएगा। इसकी संपूर्ण व्यवस्था जनसंपर्क विभाग द्वारा की जायेगी। जिला स्तरों पर पत्रकारों की सोसायटी के लिए कॉलेनी हेतु जमीन आवंटन की व्यवस्था करने की दिशा में कार्य किया जायेगा। पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने तत्काल एक कमेटी का गठन किया जायेगा जिसमें सीनियर पत्रकार होंगे, यह कमेटी जो सुझाव देगी उसके आधार पर यह कानून बनाया जाएगा। विगत दिवस मुख्यमंत्री श्री चौहान के अनूपपुर प्रवास के दौरान म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथ बहुत से पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से भेंट करके उनसे 21 सूत्री विभिन्न मांगे की थीं। जिनमे उक्त सभी बिन्दुओं पर ध्यानाकर्षण था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। श्री द्विवेदी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान , म प्र जन संपर्क विभाग एवं मध्यप्रदेश सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...