Skip to main content

कमलेश द्धिवेदी बने भगवा पार्टी के अनूपपुर जिला अध्यक्ष

कमलेश द्धिवेदी बने भगवा पार्टी के अनूपपुर जिला अध्यक्ष
अनूपपुर /नव गठित भगवा पार्टी (भारतीय गण वार्ता पार्टी) मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले राजनैतिक जमावड़ा शुरू कर दिया है। जिसके तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। इसी कडी में पार्टी के संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में पूजा-अर्चना करने के बाद अनूपपुर जिले से संगठन की शुरुआत करते हुए भारतीय गण वार्ता (भगवा) पार्टी के जिला अध्यक्ष के पद पर कमलेश द्धिवेदी को नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर कमलेश द्धिवेदी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला , अरुण अग्रवाल ,सतेंद्र जैन , विनोद पांडेय का आभार जताया। द्धिवेदी ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते हुए पार्टी की रणनीति और नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. बहुत जल्द पार्टी का युवा संगठन मजबूती के साथ खड़ा होगा और प्रदेश की जनता की समस्याओं को उठाने का काम करेगा। इस अवसर पर मुरारी लाल पांडे, सुजीत मिश्रा, कैलाश शर्मा, गंभीर सिंह सेंगर, प्रवीण शर्मा , संतोष कुमार ,श्रीमती निराशा सिंह, श्रीमती पार्वती नागेंद्र कुमार सिंह ऋषि राज सिंह श्रीमती नीलम तिवारी, धर्मेंद्र कांत तिवारी ,वीरेंद्र कुमार, जगतधारी सिंह, संतोष बैगा, श्रीमती सुभद्रा, चंद्रप्रकाश महरा, अनिल राठौर, विजय राठौर ,सूरज राठौर, रामप्रसाद राठौर रवि केवट श्रीमती रेखा द्धिवेदी,कुँवर सिंह परिहार, के.के.सिंह परिहार, निरंजन यादव, रामजी राठौर, संदीप गर्ग,शहीद खान, प्रकाश कुशवाहा सहित बडी संख्या में ,समर्थकों ने पुष्पगुच्छ देकर कमलेश द्धिवेदी का स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी व संगठन का आभार भी व्यक्त किया

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...