Skip to main content

चुनाव जीतने के लिए मजदूरी नहीं परिश्रम करना है :- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव,शहडोल में संपन्न हुई अनूपपुर जिला एवं विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक

चुनाव जीतने के लिए मजदूरी नहीं परिश्रम करना है :- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव,

शहडोल में संपन्न हुई अनूपपुर जिला एवं विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक
 अनूपपुर । आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश भाजपा के महामंत्री सत्येंद्रू तिवारी ,शहडोल संसदीय क्षेत्र के विधानसभा चुनाव प्रभारी झारखंड राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अनूपपुर रामदासपुरी की गरिमा में उपस्थिति में 4 सितंबर 2023 को शहडोल के सूर्य होटल में अनूपपुर जिला चुनाव संचालन समिति एवं विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई।
 बैठक में अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने अतिथियों के समक्ष जिले की जानकारी प्रस्तुत की इसके पश्चात मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने आपेक्षित सभी प्रमुख पदाधिकारी को संबोधित करते हुए उनके समक्ष पांच प्रश्न प्रस्तुत किया जिसका उत्तर उपस्थित चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के द्वारा एक-एक कर दिया गया। पांचो प्रश्नों में लोकसभा एवं विधानसभा में जीत और हार का अंतर और किस कारण से चुनाव में हार हुई ,राज्य सरकार की कौन सी योजना एवं केंद्र की कौन सी योजना लोकप्रिय है, पंचायती राज की क्या स्थिति है, अनूपपुर की क्या विशेषता है, ऐसे सवालों का जवाब लिया गया इसके पश्चात उन्होंने जीवन में मजदूरी और परिश्रम को लेकर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सीधे तौर पर कहा कि हमें मजदूरी नहीं करनी है परिश्रम करके परिणाम को सार्थक करना है ,चुनाव जीतने के लिए मजदूरी नहीं परिश्रम करने की आवश्यकता है ,आपस में काम को बांट करके करना है ,जिला केंद्र से लेकर मंडल स्तर पर सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारी प्रदान करनी है जिनके माध्यम से मतदाताओं को चिन्हित करना है और शक्ति केंद्र तथा बूथ पर कड़ी मेहनत करने का मार्गदर्शन चुनाव प्रभारी के द्वारा दिया गया उन्होंने कहा कि यह चुनाव पूरी तरह से पार्टी को लड़ना है और चुनाव से पहले हमें बूथ को खड़ा करना है ।अनूपपुर जिले की तीनों विधानसभा को जीतने के लक्ष्य को पूरा करना और मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है ।श्री यादव ने अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा के शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिम्मेदारी शहडोल संसदीय क्षेत्र के विधानसभा चुनाव के प्रभारी झारखंड के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को प्रदान की और उन्हें सहयोग प्रदान करने के लिए सभी से अपेक्षा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री रामलाल रौतेल पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता आधाराम वैश्य पूर्व विधायक सुदामा सिंह दिलीप जायसवाल जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह परिहार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे सभी मंडल अध्यक्ष सहित चुनाव संचालन समिति के अपेक्षित सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक का संचालन जिले के महामंत्री जितेंद्र सोनी के द्वारा किया गया एवं आभार प्रकट पुष्पराजगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम के द्वारा किया गया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...