Skip to main content

ठग एवं लुटेरे का संरक्षण दाता है शिवराज सरकार, ठगी का शिकार पीड़िता ने आई जी शहडोल से शिकायत कर की कार्यवाही की मांग।

ठग एवं लुटेरे का संरक्षण दाता है शिवराज सरकार, ठगी का शिकार पीड़िता ने आई जी शहडोल से शिकायत कर की कार्यवाही की मांग।
शहडोल/अनूपपुर 
पुलिस में नौकरी लगवाई जाने का झांसा देकर वार्ड क्रमांक 8 भालूमाडा निवासी धनाराम सिंह गोड़ के द्वारा ग्राम पसला निवासी माया राठौर से उसकी पुत्री आरती राठौर को पुलिस में नौकरी लगवाई जाने का झांसा देकर 3,05300 की ठगी किया है। 
जब आरती राठौर को वायदे के मुताबिक पुलिस में नौकरी नहीं लगी तो दिनांक 14 अप्रैल 2023 को थाना कोतवाली अनूपपुर में पहुंचकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत कर कानूनी कार्यवाही किए जाने का मांग की ।  

थाना कोतवाली के द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने पर पीड़िता पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को 25 जुलाई 2023 को शिकायत किया ,। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी कीर्ति बघेल एवं थाना कोतवाली अनूपपुर के टी आई को तत्काल कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया । 
थाना कोतवाली के द्वारा धनाराम सिंह गौड़ को थाना कोतवाली में लाया गया एवं एसपी साहब के समक्ष उसे पेश किया गया। जहां से धनाराम सिंह गौड़ एक सप्ताह का समय मांग कर ठगी के पूरा राशि वापस किए जाने का आश्वासन दिया जिस पर एसडीओपी कीर्ति बघेल के द्वारा 5 दिन का समय दिया गया । किंतु दिया गया समय गुजरने के बाद जब धनाराम सिंह गोड ने ठगी की रकम वापस नहीं किया तो पीड़िता कई बार तक एसपी एवं एसडीओपी अनूपपुर तथा थाना कोतवाली का चक्कर लगाईं जहां से उसे राहत नहीं मिलने पर आज दिनांक 13 सितंबर 2023 को पुलिस महानिरीक्षक संभाग शहडोल के समक्ष लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया है । हालांकि पीड़िता डेड बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक आईजी साहब से मुलाकात करने के लिए कार्यालय में बैठी रही । किंतु उसका इंतजार व्यर्थ गया । अंततः पीड़िता को आवक जावक शाखा में शिकायत कर संतोष करना पड़ा ।
 पीड़िता के पुत्री आरती राठौर का कहना है कि मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान सरकार भले ही भांजा भांजी, लाडली बहना कहकर के सहलाते हो लेकिन यह सरकार धनाराम सिंह गोड जैसे ठगो के साथ है। यही वजह है कि ठग घनाराम सिंह गोड़ मौज मस्ती कर रहा है और पीड़िता दर बदर ठोकरें खाते परेशान हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...