Skip to main content

यूथ कांग्रेस का पदाधिकारी कब होगा निष्कासित ?बुजुर्ग को पिटाई करने करने वाले को पार्टी से छुट्टी करे कांग्रेस पार्टी।

यूथ कांग्रेस का पदाधिकारी कब होगा निष्कासित ?
बुजुर्ग को पिटाई करने करने वाले को पार्टी से छुट्टी करे कांग्रेस पार्टी।
बीजेपी से जय ही नही कांग्रेस नेता जितेन्द्र कुशवाहा ने की थी मारपीट की शुरुआत 

यह हम नही कह रहे पूरे मामले की वीडियो है प्रमाण

मामला दुर्घटना के बाद हुए मारपीट के मामले का
अनूपपुर/ 3 दिन से जिले में चल रहे दुर्घटना के बाद मारपीट किए जाने के मामले में एक नया मोड़ सामने तब आ गया जब कांग्रेस पार्टी सहित अन्य दल के नेताओं ने भाजपा नेता जय दीक्षित के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग करने लगे कार्यवाही की मांग किए जाने के पूर्व शायद उन्हें यह पता नहीं था ,कि पूरे मामले का शुरुआत भाजपा नेता जया दीक्षित नहीं बल्कि कांग्रेस युवा नेता जितेंद्र कुशवाहा के द्वारा किया गया है। यह सब हम नहीं कह रहे सोशल मीडिया में पूरे मामले को लेकर चल रही वीडियो ही बयां कर रही है कि घटनाक्रम में कांग्रेस नेता जितेंद्र कुशवाहा के द्वारा उक्त पीड़ित के साथ मारपीट किया गया है हम यह भी नहीं कहते कि यह घिनौना कृत्य जय दीक्षित ने करके अच्छा काम किया है लेकिन कार्यवाही केवल भाजपा नेता जय दीक्षित के विरुद्ध ही क्यों कांग्रेस नेता जितेंद्र कुशवाहा पर क्यों नही।
पूरे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी द्वारा पार्टी के युवा नेता द्वारा किए गए कृत्य की निंदा करते हुए कार्यवाही कर पद से पृथक तो कर दिया गया है लेकिन कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारों द्वारा कांग्रेस नेता जितेंद्र कुशवाहा को अभी तक अपने कोख में क्यों पाला जा रहा है।

बता दें कि आदिवासी युवक पर पहले कांग्रेसी नेता जितेंद्र कुशवाहा ने हाथ उठाया जो वायरल वीडियो के आधार पर क्लिप के शुरुआत में ही विडियो चालू होता है उसके आधार पर आदिवासी पर हाथ उठाने वाले जितेंद्र कुशवाहा कांग्रेसी नेता हैं, जिसकी पुष्टि खुद वायरल वीडियो और वहां मौजूद स्थानीय लोग करते हैं।

पूरे मामले को लेकर शासन प्रशासन एवं जिला प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा की कार्यवाही केवल भारतीय जनता पार्टी के नेता के विरुद्ध ही क्यों पूरे मामले की शुरुआत जब कांग्रेस नेता जितेंद्र कुशवाहा के द्वारा की गई जिसके चश्मदीक साक्ष्य भी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी  अनूपपुर। लंबे समय से नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता के द्वारा की जा रही थी जिसको लेकर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा देश की संसद में अपनी आवाज बुलंद की गई थी इसके साथ ही रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक नागपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई थी सांसद की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शहडोल से नागपुर के लिए यात्री ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है और इसके लिए बकायदे समय सारणी के साथ आदेश जारी किए गए हैं यह ट्रेन 14 अगस्त 2023 को नागपुर से 11:45 पर छूटेगी दूसरे दिन 12:20 पर यह ट्रेन शहडोल पहुंचेगी इस ट्रेन के चालू होने से शहडोल संसदीय क्षेत्र के अलावा कटनी जबलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी और इसका लाभ प्राप्त होगा शहडोल संसद के प्रयास से प्रारंभ हो रही ट्रेन को लेकर क्षेत्र की जनता ने उन्हें धन्यवाद ज्ञाप किया। नागपुर ट्रेन चलाई जाने के लिए लगातार शहडोल संसदीय क्षेत्र के जनप्रति...

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्वहमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रासब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्व हमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रा सब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन अनूपपुर / जिले की कुमारी दीपिका दुबे का चयन जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है । मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन द्वारा 44 वी सब जुनियर बालक एव बालिका वालीबाल चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन रामपुर जिला होशंगाबाद मे 17 मई से 19 मई तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता मे स्टेट रेफरी अतुल यादव के साथ शहडोल संभाग की तरफ से कु दिपिका दुबे ,प्रतीक्षा सिह, अंकित यादव ,हर्षित कुमार, अर्णव कुमार पटेल एवं शिवम राठौर ने भाग लिया था। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते कुमारी दीपिका दुबे का चयन मप्र टीम मे किया गया ,चयन की खबर से दीपिका के घर में खुशी का माहौल है। दीपिका के माता पिता का कहना है कि जब दीपिका का जन्म हुआ तो बिटिया के जन्म के कारण रिश्तेदारों ने 2 दिन खाना नहीं खाया था। लेकिन हमने संकल्प लिया कि हम अपनी बच्चिय...