Skip to main content

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ अभियान

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ अभियान

डूमरकछार/पौराधार - नगर परिषद डूमरकछार द्वारा कार्यालय प्रांगण में स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके उपरांत नगर परिषद डूमरकछार और टीम क्लाइमेट मोटीवेटर के द्वारा जनभागीदारी के माध्यम से नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलो पर साफ-सफाई करवाया गया तथा नगर मे रैली निकालकर रैली के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील एवं सजग बनाने हेतू प्रयास किया गया। यह स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा उद्देश्य को लेकर 17 सितंबर से 2 अकटूबर गांधी जयंती तक चलाया जाना है,पखवाड़े का उद्देश्य भारतीय स्वच्छता लीग 2.0, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर और सामूहिक स्वच्छता अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों की भागीदारी जुटाना है। 

कार्यक्रम मे नगर परिषद डूमरकछार के अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार चौरसिया,मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा,उपाध्यक्ष कंचना मेहता,सभापति रवि सिंह,जीतेन्द्र चौहान,रंजीत वर्मा,विड्डू शर्मा ,महेश चौहान,पार्षदगण बिजेंद्र देवांगन, राकेश दिवान,चंदा देवी महरा,सरिता यादव,पार्वती सिंह गोड,दिव्या मेहता,निर्भय नारायण राव,रीता पालीवाल,लेखापाल रजनीश शुक्ला,उपयंत्री शिवराम इडपाचे परिषद के कर्मचारी वीरेंद्र रजक, सत्येन्द्र चौहान,हरीश सिंह,पंकज चतुर्वेदी, विपिन दूबे संधान ट्रस्ट के कार्यकर्ता जयप्रकाश रवि,रामप्रवेश चौधरी,सुरेश यादव सफाई मित्र कमलेश खरारे,भीम,सूरज बाल्मिक, राजेंद्र सरवारी,मुरली करौसिया, प्रकाश सनकत,रोहित,चंदन कुमार,छिद्दू,किशन मारवे, मनीष कुमार,सुनील बहोत,रमेश सहित अन्य सफाई मित्र समेत नगर के अन्य कई नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...