Skip to main content

पटवारी संघ ने पवित्र नगरी अमरकंटक नर्मदा उद्गम स्थल पहुंचकर अपनी मांगो कर लेकर मां नर्मदा को सौपा ज्ञापन

पटवारी संघ ने पवित्र नगरी अमरकंटक नर्मदा उद्गम स्थल पहुंचकर अपनी मांगो कर लेकर मां नर्मदा को सौपा ज्ञापन

श्रीराम केवट अनूपपुर । मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर अनूपपुर जिले के पटवारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर हैं. हड़ताल के 18 वें दिन जिले के सभी पटवारियों द्वारा पवित्र नगरी अमरकंटक मां नर्मदा उद्गम स्थल पहुंच कर मां नर्मदा मंदिर एवं नर्मदा कुंड में अपने मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।  

पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष चेतन सिंह मरावी ने बताया, मप्र पटवारी संघ के आह्वान पर अनूपपुर जिले के समस्त पटवारियों के साथ 18 दिनों हड़ताल पर हैं । हम सभी पटवारी पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंच कर नर्मदा मां को 2800 ग्रेड पे के लिए ज्ञापन सौंपा है । मां नर्मदा हमारी मांगों को पूरी करने के लिए मप्र के मुख्यमंत्री को आदेशित करें ताकि हमारी मागों का निराकरण जल्द कर सके । जिसमें मुख रूप से उपस्थित रहे राजीव सिंह परिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सुधीर तिवारी , पूर्व जिला अध्यक्ष गजराज सिंह मार्को, गोपाल सिंह नेताम वरिष्ठ पटवारी एवं तहसील अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ तीरथ प्रसाद प्रजापति , अनूपपुर तहसील अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा मिश्रा, जैतहरी तहसील अध्यक्ष श्री मूलचंद आर्मो, रूपनारायण प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष, मिथिलेश तिवारी कार्यकारी जिला अध्यक्ष, शेष नारायण सिंह वीरेंद्र सिंह मरावी जिला सचिव , फूलचंद यादव जिला सह सचिव, पंकज पटेल कुंवर सिंह जांगड़ा अश्वनी तिवारी राजेश सिंह मरावी शालिनी ठाकुर महिला जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, करिश्मा भगत अनुराग धुर्वे गंगाराम वर्मा अशोक केवट शिवराम कंवर रवि चरेड रोपनाराम भगत, रमेश सिंह मरावी , दीनबंधु धुर्वे, हंसराज सिंह एवं जिले के सभी पटवारी उपस्थित रहे

आंदोलित पटवारियों का कहना है कि वे करीब 25 साल से ग्रेड-पे समयमान वेतनमान, पदोन्नति, भत्तों में बढ़ोत्तरी और तकनीकी संसाधनों में कमी सहित अन्य मांगें कर रहे हैं. लेकिन उनकी मांगों का अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ है

मध्यप्रदेश पटवारी संघ कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे एवं तरह-तरह के धरना प्रदर्शन करके प्रदेश सरकार को अवगत कराते रहेंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...