Skip to main content

12 सितंबर को कोतमा विधानसभा पहुंचेगी जन आशीर्वाद यात्रा, जनता के साथ कार्यकर्ता और पदाधिकारी करेंगे स्वागत

12 सितंबर को कोतमा विधानसभा पहुंचेगी जन आशीर्वाद यात्रा,
 जनता के साथ कार्यकर्ता और पदाधिकारी करेंगे स्वागत
अनूपपुर। मध्यप्रदेश मिशन-2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता में उमंग और उत्साह को जागृत करने के लिए प्रदेश नेतृत्व जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहा है। इसको सफल बनाने के लिए कोतमा में भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। यात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहू लाल सिंह शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह यात्रा के जिला संयोजक अनिल गुप्ता ने पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी तथा आम जनमानस से अपील किया है कि यात्रा में सभी लोग शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं ।
 जन आशीर्वाद यात्रा 12 सितंबर 2023 को शाम लगभग 6:00 बजे सेमरिया चौराहा पहुंचेगी तथा कोतमा में सभा आयोजित की जाएगी । यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए कोतमा विधानसभा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। 

कोतमा, दारसागर और देवगांव में भी हुई बैठक संपन्न

यात्रा का प्रवेश राजनगर ग्रामीण मंडल से होना है जंहा सेमरिया चौराहे में 12 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा का प्रवेश कोतमा विधानसभा में होगा जिसके स्वागत के लिए कोतमा विधानसभा की जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद होंगे जिसको लेकर कोतमा नगर , देवगंवा, और दारसागर में बैठक का आयोजन किया गया, यात्रा के संबंध में विधानसभा यात्रा प्रभारी अखिलेश द्विवेदी और यात्रा के दिन प्रभारी हनुमान गर्ग और कोतमा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, राज नगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुरली गौतम ने कार्यकर्ताओं को उनकी अहम जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही कार्यकर्ताओं से इस सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सभा को सफल बनाने की अपील की। देवगांव स्थल प्रमुख, कोतमा स्थल प्रमुख, दारसागर स्थल प्रमुख के साथ आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। 
जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करेंगे कार्यकर्ता और पदाधिकारी
 जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जिले भर में तैयारी चल रही है। यात्रा में प्रदेश नेतृत्व से बड़े चेहरे देखने की संभावना भी सामने आ रही है। यात्रा को लेकर नागरिकों में में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश के नेतृत्व में पदाधिकारी को अहम जिम्मेदारी दी है जिसमें जन आशीर्वाद यात्रा में जिले के प्रभारी अनिल गुप्ता, बृजेश गौतम, दिलीप जायसवाल, अवधेश ताम्रकार , आधाराम वैश्य, जन आशीर्वाद यात्रा के विधानसभा प्रभारी अखिलेश कुमार द्विवेदी, जय आशीर्वाद यात्रा के दिन प्रभारी हनुमान गर्ग, पुष्पेंद्र जैन, सुनील उपाध्याय, राजेश कलसा, भूपेंद्र महरा, मुरली गौतम, वरिष्ठ नेता रामनरेश गर्ग, इकबाल अली बोहरा, अजय शुक्ला, के सी जैन, लक्ष्मी चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, रोशन वारसी, सुनील गौतम, राजू जायसवाल, गयाबोध मिश्रा, जिला मंत्री रवि तिवारी, दीपक रामाश्रय मिश्रा, अमृत केवल, गुंजन साहू जी, मनीष गोयनका , प्रभात मिश्रा, धर्मेंद्र वर्मा , मोहिनी वर्मा, उमा सोनी, अवनीश पांडे, सुरेश गौतम, संदीप अग्रवाल, ज्ञान प्रसाद मिश्रा, द्वारका उपाध्याय, अभिषेक सिंह, धानमती सिंह, रामशरण केवट, विजय पांडे, गजेंद्र सिंह सिकरवार, महेश , रामचरण साहू , मनोज गौतम, कृष्ण कुमार सोनी, बिलाल अहमद, तोमर केवट, रामाश्रय केवट, राजमणि यादव, सिया शरण यादव, सदानंद शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंप गई है। जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत सेमरिया चौराहे से किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।