शहडोल में अनोखा विरोध प्रदर्शन: बारिश से सड़कों का बुरा हाल, परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर ही कर दी धान की रोपाई
शहडोल में अनोखा विरोध प्रदर्शन: बारिश से सड़कों का बुरा हाल, परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर ही कर दी धान की रोपाई
Villagers protested by planting paddy on muddy road: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर में अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. ग्राम पंचायत अमझोर के महुआर टोला में कीचड़ भरी सड़क से ग्रामीण परेशान हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया. जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
दरअसल महुआर टोला में कोई पक्की सड़क नहीं है. जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के मौसम में उनकी परेशानी बढ़ गयी है. पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है. कई बार स्कूली बच्चों की किताबें व कपड़े भी कीचड़ में गिरने से खराब हो रहे हैं.
Comments
Post a Comment