Skip to main content

बदलाव के लिए इस बार आम आदमी पार्टी भी तैयार, भाजपा-कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं को खुला निमंत्रण

MP में बदलाव के लिए इस बार आम आदमी पार्टी भी तैयार, भाजपा-कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं को खुला निमंत्रण

AAP Politics : मध्य प्रदेश के चुनाव अब तक बायपोलर ही रहे हैं. भाजपा और कांग्रेस को जनता ने खूब मौका दिया है. इन चुनावों में भी दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला है. लेकिन आम आदमी पार्टी और अन्य दल कांग्रेस भाजपा का चुनावी समीकरण बिगाड़ सकते हैं.l
भोपाल.उमरिया।मध्यप्रदेश का चुनावी रण काफी दिलचस्प हो चुका है. भाजपा कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी मैदान में ताकत झोंक रही है. उसने मध्यप्रदेश में दिल्ली, गुजरात और पंजाब के नेता उतार दिए हैं. साथ ही पार्टी ने बदलाव पदयात्रा के साथ जनता के बीच पैठ बनाना शुरू कर दिया है. यह यात्रा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी. आप ने भाजपा और कांग्रेस के असंतुष्ट लेकिन काबिल नेताओं के लिए भी दरवाजे खोल दिए हैं. पार्टी का दावा है हम वोट परसेंटेज नहीं बल्कि चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं. पब्लिक रिस्पांस आम आदमी पार्टी के लिए बहुत सकारात्मक है. दिल्ली और पंजाब की उपलब्धियां हम जनता को बता रहे हैं. इसके साथ ही 15-20 साल में उन्हें भाजपा कांग्रेस ने क्या दिया वह भी कर रहे हैं. हमने जनता से अपील की है हमारी सरकार के काम अगर आपको अच्छे लगते हैं तो हमें मौका दीजिए. अगर हमने काम नहीं किया तो दोबारा वोट मांगने नहीं आएंगे. पूरे स्टेट में हमारी टीम बन चुकी है. पंजाब, गुजरात और दिल्ली के नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है.

भाजपा और उसकी अन्य टीम नहीं होंगी कामयाब: कांग्रेस
आम आदमी पार्टी के प्रचार के उलट कांग्रेस का दावा है मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना चुकी है. अब भाजपा आए या भाजपा की ए बी सी टीम आप इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. 150 से ज्यादा सीटें जीतकर हम सरकार बनाएंगे. कांग्रेस सरकार की 15 महीने की उपलब्धि और भाजपा का 20 साल कुशासन मुख्य मुद्दा रहने वाला है 
               बड़ी हर्ष की बात है हमारे उमरिया जिले मानपुर विधानसभा अंतर्गत बिरसिंहपुर पाली में 11/08/2023 को आम आदमी पार्टी का विशाल समूह के साथ अम्बेडकर चौक से पैदल यात्रा बदलाव यात्रा का कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है यह कार्यक्रम हम सब का है इस लिए समय का ध्यान रखते हुए सुबह 11बजे उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में आप सभी साथियों के सहयोग से आयोजित होगा, इस कार्यक्रम में पंजाब के विधायक एवं मध्य प्रदेश के सहप्रभारी व रीवा जोन प्रभारी आदरणीय श्री दिनेश चढ्ढा जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा* , सभी साथी अपने साथ अधिक से अधिक कार्यकर्ता साथियों को लेकर पहुंचे और बदलाव यात्रा को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Comments

  1. आम आदमी पार्टी में बोल्ड नेता होना चाहिए जो किसी भी मुद्दे को निडर होकर उठा सके, यहां नेताओं में न तो किसी मुद्दे को उठाने की क्षमता है और न ही किसी का विरोध करने की, जनता बदलाव चाहती है लेकिन वैसा बोल्ड नेता नही है जिसको सपोर्ट करे। यहां तो खुद पीछे हट जाते हैं, जिले में कैसे आम आदमी सर्वाईब करेगी।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...