Skip to main content

दुर्गादास राठौड़ की जयंती धूमधाम से मनाई गई

दुर्गादास राठौड़ की जयंती धूमधाम से मनाई गई
मारवाड़ के सेनानायक और राठौर समाज के पूर्वज राष्ट्रवीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर जी की 385 वीं 
जयंती के पावन पर्व पर अनूपपुर जिले के लगभग 60 गांव से स्थानीय स्तर पर, पूजन अर्चन करने बाद, जुलूस निकाल कर शहीद शोभनाथ राठौर की प्रतिमा बर्री, वीर दुर्गादास राठौर चौक जैतहरी में स्थापित मूर्ति में पूजन, माल्यार्पण और समाज की केसरिया ध्वज फहराया गया। 
विभिन्न अंचल से आए हुए जुलूस एक सामूहिक रैली रूप धारण कर अनूपपुर स्थित सामतपुर तालाब में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जहां मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद अनूपपुर के अध्यक्ष श्रीमती अंजुलिका शैलेंद्र सिंह ने घोषणा किया कि अनूपपुर के मुख्य चौक में वीर दुर्गादास राठौर जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी तथा तालाब में दुर्गादास राठौर के नाम से सांस्कृतिक मंच निर्माण कराया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अनूपपुर के अध्यक्ष प्रेमकुमार त्रिपाठी, नगर परिषद जैतहरी के उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर रवि, कमलेश पिंटू तिवारी, राठौर समाज जिला अनूपपुर के अध्यक्ष भीखम राठौर,रामखेलावन राठौर पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका अनूपपुर, हीरालाल राठौर एडवोकेट, रामकुमार राठौर शिक्षक, माधव राठौर, जिला के युवा पत्रकार श्री चैतन्य मिश्रा जी मंचासीन थे। तत्पश्चात संस्कार मैरिज गार्डन अनूपपुर में जिला स्तरीय जयंती समारोह आयोजित हुआ।
आज के कार्यक्रम में जिले से हजारों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पार्वती बाल्मिकी राठौर, राठौर समाज के जिला अध्यक्ष भीखम सिंह राठौर, जिला महा सचिव राम खेलावन राठौर, पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह राठौर, गोविंद सिंह राठौर, हीरा लाल राठौर, अमर सिंह राठौर, राम कुमार राठौर, सियाराम राठौर, माधव राठौर, लाल दास सहित अन्य सक्रिय लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...