मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जिला अनूपपुर आगमन पर कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
अनुपपुर।आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जिला अनूपपुर आगमन पर कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार, पटवारी घोटाले, नाबालिकों पर अत्याचार, आदिवासियों पर अत्याचार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, छात्रवृत्ति घोटाला, एवं विभिन्न घोटालों के जवाब मांगने के लिए अनूपपुर कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो की ओर जा रहे थे तभी अनूपपुर पुलिस बल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया
एवं जिले के अलग-अलग भागों में ले जाया गया चचाई थाने में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, सेवादल यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, पिछड़ा वर्ग कार्यकारी अध्यक्ष रामलाल पटेल, एनएसयूआई पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सोनी, आदिवासी विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पट्टा, वरिष्ठ नेता कांग्रेस सुनील पटेल, बहादुर पटेल, आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष हेमराज सिंह, आशीष वर्मा, अतुल शुक्ला, शेखर शुक्ला आदि!
Comments
Post a Comment