Skip to main content

धरना स्थल चोरभट्टी में पहुचा कान से विकलांग, कहा रोजगार सहायक के कहने पर तोड़ा घर, नहीं मिला आवास।


धरना स्थल चोरभट्टी में पहुचा कान से विकलांग, कहा रोजगार सहायक के कहने पर तोड़ा घर, नहीं मिला आवास। 

जैतहरी,अनुपपुर.ग्राम पंचायत चोरभट्टी जनपद पंचायत जैतहरी के सरपंच सचिव के भ्रष्टाचार के खिलाफ, मध्य प्रदेश किसान सभा ब्रांच चोरभट्टी के द्वारा 9 अगस्त 2023 से धरना प्रदर्शन पंचायत भवन चोरभट्टी के सामने किया जा रहा है ।
धरना स्थल पर कान से विकलांग रामपाल पिता भागवली राठौर एवं द्रौपदी पति मुन्ना सिंह राठौर दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 12 ग्राम पंचायत चोरभट्टी पहुंचे । रामपाल का कहना है कि रोजगार सहायक विजय सिंह राठौर मेरे घर आकर कहा कि  तुम्हारा आवास स्वीकृत हो गया है । तोड़कर के बनाना चालू कर दो । इसी तरह द्रोपती पति मुन्ना सिंह राठौर आकरके बोली की रोजगार सहायक मुझे घर में आकर के ₹5000 नगद लिया और कहा कि तुम्हारा आवाज स्वीकृत करवा दूंगा । तुम अपना पुराना घर को तोड़ करके घर बनाना चालू कर दो।रोजगार सहायक के कहने पर दोनों व्यक्ति अपना रहाइसी घर तोड़ दिए और स्व सहायता समूह से लोन लेकर घर बनाना चालू कर दिए । किंतु दोनों व्यक्ति का आज तक प्रधानमंत्री आवास की किस्त नहीं आई ।
रोजगार सहायक के घर का चक्कर काट दोनों व्यक्ति परेशान हैं । जिन्हें रोजगार सहायक आश्वासन दे रहा है कि इस वर्ष नहीं, आने वाले साल में तुम्हारा आवास स्वीकृत हो जाएगा । आज दोनों परिवार बेघर हो गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी  अनूपपुर। लंबे समय से नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता के द्वारा की जा रही थी जिसको लेकर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा देश की संसद में अपनी आवाज बुलंद की गई थी इसके साथ ही रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक नागपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई थी सांसद की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शहडोल से नागपुर के लिए यात्री ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है और इसके लिए बकायदे समय सारणी के साथ आदेश जारी किए गए हैं यह ट्रेन 14 अगस्त 2023 को नागपुर से 11:45 पर छूटेगी दूसरे दिन 12:20 पर यह ट्रेन शहडोल पहुंचेगी इस ट्रेन के चालू होने से शहडोल संसदीय क्षेत्र के अलावा कटनी जबलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी और इसका लाभ प्राप्त होगा शहडोल संसद के प्रयास से प्रारंभ हो रही ट्रेन को लेकर क्षेत्र की जनता ने उन्हें धन्यवाद ज्ञाप किया। नागपुर ट्रेन चलाई जाने के लिए लगातार शहडोल संसदीय क्षेत्र के जनप्रति...

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्वहमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रासब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्व हमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रा सब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन अनूपपुर / जिले की कुमारी दीपिका दुबे का चयन जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है । मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन द्वारा 44 वी सब जुनियर बालक एव बालिका वालीबाल चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन रामपुर जिला होशंगाबाद मे 17 मई से 19 मई तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता मे स्टेट रेफरी अतुल यादव के साथ शहडोल संभाग की तरफ से कु दिपिका दुबे ,प्रतीक्षा सिह, अंकित यादव ,हर्षित कुमार, अर्णव कुमार पटेल एवं शिवम राठौर ने भाग लिया था। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते कुमारी दीपिका दुबे का चयन मप्र टीम मे किया गया ,चयन की खबर से दीपिका के घर में खुशी का माहौल है। दीपिका के माता पिता का कहना है कि जब दीपिका का जन्म हुआ तो बिटिया के जन्म के कारण रिश्तेदारों ने 2 दिन खाना नहीं खाया था। लेकिन हमने संकल्प लिया कि हम अपनी बच्चिय...