Skip to main content

मनोज मिश्रा नियुक्त हुए इंटक जमुना कोतमा क्षेत्र के संरक्षक, जिले के समस्त कांग्रेसजन सहित इंटक परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर

मनोज मिश्रा नियुक्त हुए इंटक जमुना कोतमा क्षेत्र के संरक्षक,

जिले के समस्त कांग्रेसजन सहित इंटक परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर
अनुपपुर। साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) द्वारा अनूपपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला संगठन महामंत्री मनोज मिश्रा को जमुना कोतमा क्षेत्र का संरक्षक नियुक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) के अध्यक्ष (केंद्रीय) एसईसीएल संचालन समिति सदस्य द्वारा पत्र क्रमांक Pre (c)/23/95, दिनांक 11/8/2023 जारी करते हुए जानकारी दी है कि साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जमुना कोतमा क्षेत्र में मनोज मिश्रा पूर्व सीनियर कानूनी निरीक्षक को संरक्षक के पद पर नियुक्त किया जा रहा है जो आगामी आदेश तक कार्य करते रहेंगे, उन्होंने यह भी बताया है कि नवनियुक्त संरक्षक जमुना कोतमा क्षेत्र (इंटक) को आई.डी. एक्ट 1947 अंतर्गत संरक्षित कामगार मानते हुए यथोचित सहयोग प्रदान करेंगे। मनोज मिश्रा के इंटक जमुना कोतमा क्षेत्र का संरक्षक नियुक्त होने से निश्चित ही जमुना कोतमा क्षेत्र सहित अनूपपुर ज़िले में इंटक कांग्रेस जमीनी स्तर पर मजबूत होगी, क्योंकि जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर संगठन महामंत्री होने के साथ-साथ एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं जिससे श्रमिकों में भी उनकी अच्छी खासी पकड़ है, और निश्चित ही उनके संरक्षक बनने से कोयला श्रमिक उनके साथ जुड़ेंगे। श्री मिश्रा के संरक्षक पद पर नियुक्त होने पर अनूपपुर जिले के समस्त कांग्रेस जनों में व कोयला खदानों में कार्यरत श्रमिकों में भी हर्ष व्याप्त है। जिले के समस्त कांग्रेस जनों ने और इंटक परिवार के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों ने मनोज मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...