उमरिया /मध्यप्रदेश।आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा शुक्रवार को जिला उमरिया के मानपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद किया।दिनेश चड्ढा के मध्य प्रदेश के सह प्रभारी के मार्गदर्शन में बदलाव पदयात्रा उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा बिरसिंहपुर पाली में संपन्न हुई।
जनसंवाद के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में सत्ता के संरक्षण में खनन और नशा माफिया का राज है। सत्ता का संरक्षण होने से माफिया के सामने प्रशासन भी बौना साबित हो रहा है। क्षेत्र की जनता लगातार जिला प्रशासन से नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती।विकाश कार्यों के नाम पर सिर्फ छलावा होता आया है जिसका उदाहरण आप देख लीजिए शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा आज चौपट हैं। क्षेत्र की हालत देखने लायक हैं।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने आयोजित महारैली के बाद पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा शुरू करने जा रही है। यह यात्रा आप सभी ने मिलकर बहुत जबरदस्त महारैली का आयोजन किया। महारैली में जिले के कोने-कोने से लोग शामिल हुए।
इस महारैली से यहां स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव की लहर चल चुकी है। दिनेश चढ्ढा ने कहा कि हमें इस बदलाव की मुहिम को और आगे बढ़ाना है। अब हम प्रदेश के सभी विधानसभाओं में बदलाव यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इससे विधानसभा में जनता के बीच यह संदेश स्थापित हो जाएगा कि आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से प्रदेश में राजनीतिक बदलाव लाने जा रही है। यह बदलाव यात्रा प्रदेश के सभी विधानसभाओं के मुख्य बाजार में होगी। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसमें सह प्रभारी अलग-अलग विधानसभाओं में शामिल होंगे। दिनेश चड्ढा के मध्य प्रदेश के सह प्रभारी के मार्गदर्शन में बदलाव पदयात्रा उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा बिरसिंहपुर पाली में संपन्न हुई पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रदेश सचिव श्रीमती उषा कल प्रदेश सह सचिव विजय नारायण दुबे प्रदेश सह सचिव संध्या रानी पांडे जिला अध्यक्ष अशोक राय जी जिला उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा यूथ विंग के जिला अध्यक्ष आनंद राय यूथ विंग के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष चंदिया अमित सिंह ब्लॉक अध्यक्ष घुनघुटी भैरव सिंह ब्लॉक अध्यक्ष पाली रहमान खान ब्लॉक अध्यक्ष मानपुर रजनीश पटेल आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र बहादुर सिंह जितेंद्र शुक्ला अनिल शुक्ला हजारों की संख्या पर हमारे आम आदमी पार्टी के साथी गण पार्टी पदाधिकारी गण उपस्थित मैं बदलाव पदयात्रा संपन्न हुई।
Comments
Post a Comment