Skip to main content

शासकीय कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने राजनीतिक मंच बना दिया - नागेन्द्रनाथ सिंह

शासकीय कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने राजनीतिक मंच बना दिया - नागेन्द्रनाथ सिंह
अनुपपुर।मुख्यमंत्री के अनूपपुर आगमन पर जिले की जनता के साथ ही कोतमा विधानसभा क्षेत्र की जनता को भी काफी उम्मीदें थीं लेकिन मुख्यमंत्री जी ने प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से भीड इकट्ठा करके कार्यक्रम को राजनीतिक मंच बना दिया उक्ताशय के आरोप पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूपपुर श्री नागेन्द्रनाथ सिंह ने लगाते हुए कहा कि मंच से कांग्रेस पार्टी के संबंध में बयानबाजी की जबकि पूरा कार्यक्रम शासकीय था, प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा भीड जुटाई गई थी, शासकीय मैदानी अमले को लाडली बहना सहित तमाम हितग्राहियों को सभास्थल तक लाने के लिए तैनात किया गया था।
मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री जी ने राजनीतिक पार्टियों जैसा भाषण देकर भाजपा का नाम लेकर गुणगान करने लगे जिससे कि जिले की जनता को निराशा हुई।
कोतमा विधानसभा क्षेत्र में डाक्टरों की कमी है, नर्सिंग स्टाफ की कमी है, नगरीय निकायों बिजुरी, डोला, बनगवां और पौराधार मे स्वच्छ पानी की आवश्यकता है, सिचाई के लिए किसानों के पास पानी नहीं है, बेरोजगारों को रोजगार की आवश्यकता है लेकिन इन सब ज्वलंत मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने एक शब्द भी नहीं बोला।
इससे क्षेत्र की समस्या जस की तस मुंह बाए खडी है,और आमजनमानस मे निराशा का भाव है।
मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान उपस्थित जन समुदाय में हताशा का भाव स्पष्ट रूप से झलक रहा था , चचाई मे 660 मेगावाट पावर हाउस का शिलान्यास किया गया लेकिन उर्जा मंत्री को ही मंच से बोलने नही दिया गया, पावरहाउस के संबध मे मंच से एक भी लफ्ज़ नही बोला गया क्योंकि बजट ही नहीं है।
शासकीय धन की फिजूलखर्ची कर शासकीय योजनाओं के नाम पर पार्टी का प्रचार  और विपक्षी पार्टी कांग्रेस को कोषना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।